ePaper

झारखंड में 1 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच में मिले 110 नये संक्रमित, दो की मौत, एक्टिव केस 1500 के नीचे

Updated at : 23 Jun 2021 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में 1 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच में मिले 110 नये संक्रमित, दो की मौत, एक्टिव केस 1500 के नीचे

मंगलवार को कोरोना से कुल दो मौत हुई. इसमें एक मरीज गुमला और दूसरा पूर्वी सिंहभूम का था. कुल 110 में सबसे अधिक 17 नये संक्रमित मरीज धनबाद में मिले. रांची में 13 मरीज मिले, जबकि 26 लोग ठीक होकर घर चले गये.

विज्ञापन

Jharkhand Corona Update Today रांची : राज्य भर में मंगलवार को 130310 सैंपल की जांच की गयी, जिसमें 110 कोरोना संक्रमित मिले. वहीं दो मरीजों की मौत हो गयी़ जबकि, 180 मरीज ठीक होकर घर चले गये. राज्य में अब तक 344775 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. वही राज्य में अब तक 5102 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है़ जबकि, 338256 लोग ठीक हो चुके हैं. झारखंड में अब तक 9565542 सैंपल की जांच हो चुकी है. इस समय एक्टिव केस की संख्या 1417 है.

गुमला और पूर्वी सिंहभूम में एक-एक मरीज की मौत :

मंगलवार को कोरोना से कुल दो मौत हुई. इसमें एक मरीज गुमला और दूसरा पूर्वी सिंहभूम का था. कुल 110 में सबसे अधिक 17 नये संक्रमित मरीज धनबाद में मिले. रांची में 13 मरीज मिले, जबकि 26 लोग ठीक होकर घर चले गये.

बोकारो में छह, देवघर में तीन, धनबाद में 17, पूर्वी सिंहभूम में 14, गढ़वा में दो, गिरिडीह में तीन, गोड्डा में एक, गुमला में एक, हजारीबाग में 10, जामताड़ा में तीन, कोडरमा में तीन, लातेहार में नौ, लोहरदगा में चार, पाकुड़ में एक, पलामू में दो, रामगढ़ में तीन, रांची में 13, साहिबगंज में एक, सिमडेगा में पांच तथा प सिंहभूम में न नौ संक्रमित मरीज मिले. शेष जिलों में संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola