ePaper

Coronavirus : रांची में बाबा रामदेव की इम्युनिटी बूस्टर लॉन्च, पतंजलि ने सबसे पहले झारखंड में उतारा

Updated at : 09 Jul 2020 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus : रांची में बाबा रामदेव की इम्युनिटी बूस्टर लॉन्च, पतंजलि ने सबसे पहले झारखंड में उतारा

Jharkhand news, Ranchi news : कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) की रोकथाम के मद्देनजर बाबा रामदेव की इम्युनिटी बूस्टर बाबा रांची में लॉन्च हुआ है. पतंजलि की ओर से बताया गया कि सबसे पहले झारखंड में बाबा रामदेव की इम्युनिटी बूस्टर उतारा गया है. यह बूस्टर कोविड- 19 रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर है.

विज्ञापन

Jharkhand news, Ranchi news : रांची : कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) की रोकथाम के मद्देनजर बाबा रामदेव की इम्युनिटी बूस्टर बाबा रांची में लॉन्च हुआ है. पतंजलि की ओर से बताया गया कि सबसे पहले झारखंड में बाबा रामदेव की इम्युनिटी बूस्टर उतारा गया है. यह बूस्टर कोविड- 19 रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर है.

गुरुवार (9 जुलाई, 2020) को छवि चंद्र विरमानी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण एवं उनके वैज्ञानिकों के प्रयास से इम्युनिटी बूस्टर को झारखंड में सबसे पहले उतारा गया. पतंजलि के इस कोरोना किट में कोरोनिल टैबलेट, दिव्य श्वासारी, दिव्य अणु तेल है, जो लोगों के इम्युनिटी बूस्टर को बढ़ाने में काफी कारगर है.

Also Read: रामगढ़ के इन इलाकों में लगा धारा 144, 16 जुलाई तक बंद रहेंगी कई दुकानें

उन्होंने कहा कि पतंजलि की ओर से इस इम्युनिटी बूस्टर को रांची में लॉन्च होते ही अब यह बूस्टर पतंजलि के विभिन्न आरोग्य केंद्रों और चिकित्सालयों में उपलब्ध होगा. इसके तहत रांची के पतंजलि चिकित्सालय के अलावा रातू रोड, हजारीबाग रोड, स्टेशन रोड और अशोक नगर के पतंजलि आरोग्य केंद्र एवं कांके रोड के साथ सभी आरोग्य केंद्रों एवं चिकित्सालयों में उपलब्ध है.

पतंजलि के अनुसार, इम्युनिटी बूस्टर कोरोना कीट में तीन दवाएं हैं. इसमें कोरोनिल टैबलेट, दिव्य श्वासारी, दिव्य अणु तेल है. इसमें कोरोनिल में गिलोय, तुलसी और अश्वगंधा है, जो शरीर में इम्युनिटी को बढ़ाता है. वहीं, श्वासरि वटी के उपयोग से शरीर में कम होने वाले ऑक्सीजन में लाभ पहुंचाता है, जबकि अणु तेल को नाक में डालना होता है. इससे सर्दी, खांसी और जुकाम तीनों में काफी लाभ मिलता है.

Posted By : Samir ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola