37.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Corona Vaccine News : झारखंड में पहले दिन 3200 हेल्थ वर्कर्स को लगा टीका, जानें किस जिले में कितने लगे वैक्सीन

Corona Vaccine News, Jharkhand News, Ranchi News, रांची : देशव्यापी कोराेना वैक्सीन अभियान के तहत झारखंड में पहले चरण के पहले दिन शनिवार (16 जनवरी, 2021) को 3200 हेल्थ वर्कर्स को कोविशिल्ड का वैक्सीन लगाया गया. राजधानी रांची के सदर हॉस्पिटल से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस अभियान की शुरुआत की. स्वास्थ्य विभाग, झारखंड की ओर से 4800 हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया था.

शनिवार को शुरू हुए कोरोना वैक्सीन अभियान के पहले दिन झारखंड के 48 वैक्सीन सेंटर में टीकाकरण का कार्य हुआ. राज्य के सभी जिलों में 2-2 वैक्सीन सेंटर बनाये गये. सभी सेंटर में प्रशिक्षित टीकाकर्मी रजिस्टर्ड हेल्थ वर्कर्स को टीका दिये. इनमें डॉक्टर, नर्स, सहिया, एएनएम व अन्य शामिल हैं.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार (18 जनवरी, 2021) से टीकाकरण का कार्य फिर शुरू होगा. सप्ताह में 4 दिन टीकाकरण का अभियान चलेगा. इस दौरान राज्यवासियों से किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील भी की गयी है.

Also Read: Corona Vaccination In Jharkhand : झारखंड में कोरोना टीकाकरण अभियान, वैक्सीन को सीएम हेमंत सोरेन ने बताया वरदान

शनिवार को राजधानी रांची के सदर हॉस्पिटल से कोरोना वैक्सीन अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना टीकाकरण में केंद्र सरकार की हर गाइड लाइन का पालन किया जायेगा. साथ ही देश के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत की बदौलत हम कोरोना संक्रमण से जल्द जंग जीतेंगे.

झारखंड के इन जिलों में लगा कोविशिल्ड वैक्सीन

जिला : संख्या
रांची : 80
पूर्वी सिंहभूम : 134
पश्चिमी सिंहभूम : 120
सरायकेला : 120
बोकारो : 173
चतरा : 141
देवघर : 113
धनबाद : 126
दुमका : 116
गढ़वा : 160
गिरिडीह :160
गोड्डा : 140
गुमला : 150
हजारीबाग : 146
जामताड़ा : 100
खूंटी : 70
कोडरमा : 139
लातेहार : 168
लोहरदगा : 114
पाकुड़ : 100
पलामू : 166
रामगढ़ : 140
साहिबगंज : 110
सिमडेगा : 110

Posted By : Samir Ranajn.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें