Ranchi news : राज्य की 32 जेलों में ऑडियो-वीडियो कम्युनिकेशन सिस्टम लगाये जायेंगे
Author Rajiv kumar
Updated:
विज्ञापन

इसके लिए गृह विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 26,41,52,440 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृत दी है.
विज्ञापन
प्रिजनर मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर भी लगेगा
रांची. राज्य के 32 कारा-उपकारा व महिला प्रोबेशन होम में कियोस्क बेस्ड सिक्योर ऑडियो-वीडियो कम्युनिकेशन सिस्टम और प्रिजनर मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर (पीएमएस) लगाये जायेंगे. इसके लिए गृह विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 26,41,52,440 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृत दी है. इससे कैदी से मुलाकात करने वाले जहां एवी कियोस्क के जरिये बात कर सकते हैं, वहीं कैदी को जेल से ही कियोस्क के जरिये कोर्ट में पेश किया जा सकेगा.किस जेल में कितने सिस्टम लगेंगे
सेंट्रल जेल हजारीबाग में पांच पीएमएस व पांच एवी कियोस्क, सेंट्रल जेल गिरिडीह में तीन पीएमएस व चार एवी कियोस्क, सेंट्रल जेल मेदिनीनगर में चार पीएमएस व पांच एवी कियोस्क, सेंट्रल जेल देवघर में दो पीएमएस व तीन एवी कियोस्क, जिला जेल धनबाद में चार पीएमएस व छह एवी कियोस्क और सेंट्रल जेल होटवार रांची में 10 पीएमएस व नौ एवी कियोस्क लगाये जायेंगे. वहीं, चास में क्रमश: तीन व चार, गोड्डा में दो व तीन, चतरा में दो व तीन, रामगढ़ में तीन व चार, बरही में दो व चार, तेनुघाट में दो व तीन, गढ़वा में दो व तीन, कोडरमा में तीन व चार, मधुपुर में तीन व चार, ओपन जेल हजारीबाग में एक-एक, खूंटी में तीन व पांच, दुमका में पांच -पांच, घाघीडीह जमशेदपुर में पांच व छह, चाईबासा में चार व छह, साहिबंगज में दो व चार, सिमडेगा में तीन-तीन, सरायकेला में तीन-तीन, जामताड़ा में दो व तीन, लातेहार में तीन व चार, लोहरदगा में तीन-तीन, पाकुड़ में दो व तीन गुमला में छह-छह, साकची जमशेदपुर में दो-दो, राजमहल में दो व तीन, घाटशिला में तीन-तीन तथा महिला प्रोबेशन होम नामकुम रांची में एक पीएमएस तथा दो एवी कियोस्क लगाये जायेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










