झारखंड : 18 से 20 दिसंबर तक राज्य में चलेगी शीतलहरी, येलो अलर्ट

Published at :18 Dec 2023 3:03 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : 18 से 20 दिसंबर तक राज्य में चलेगी शीतलहरी, येलो अलर्ट

अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है. मौसम केंद्र ने इसको लेकर सतर्क रहने को कहा है. 22 दिसंबर तक आकाश साफ रहेगा. रविवार को कांके और मैकलुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेसि रहा.

विज्ञापन

रांची : मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में 18 से 20 दिसंबर तक शीतलहरी चलेगी. इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान राजधानी रांची का तापमान दो से तीन डिग्री सेसि गिर सकता है. अभी राजधानी का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास है. यह गिरकर छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान इससे भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है. अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है. मौसम केंद्र ने इसको लेकर सतर्क रहने को कहा है. 22 दिसंबर तक आकाश साफ रहेगा. रविवार को कांके और मैकलुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेसि रहा.

शहर न्यूनतम तापमान

बोकारो 8.1

रामगढ़ 7.4

लोहरदगा 7.3

गुमला 4.4

रांची 8.0

खूंटी 6.0

सिमडेगा 7.3

चाईबासा 7.6

जमशेदपुर 10.1

प सिंहभूम 6.9

गढ़वा 6.7

डालटनगंज 8.2

चतरा 6.1

लातेहार 7.0

हजारीबाग 8.3

गिरिडीह 8.6

देवघर 9.4

गोड्डा 9.6

साहिबगंज 10.4

पाकुड़ 10.3

Also Read: पाकुड़ के जामकुंदर में एक हफ्ते में चार बच्चों समेत पांच की मौत, जानें क्या है इसकी बड़ी वजह

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola