ePaper

Coal india news : कोल इंडिया कर्मियों को 68,500 रुपये बोनस, 22 तक जायेगा खाते में

Updated at : 16 Oct 2020 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
Coal india news : कोल इंडिया कर्मियों को 68,500 रुपये बोनस, 22 तक जायेगा खाते में

कोल इंडिया के कर्मियों को 68500 रुपये बोनस मिलेगा

विज्ञापन

रांची : कोल इंडिया के कर्मियों को 68500 रुपये बोनस के रूप में दिया जायेगा. लगभग पौने तीन लाख कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे. इसका भुगतान 22 अक्तूबर तक कर दिया जायेगा. गुरुवार को रांची के सीएमपीडीआइ में पेमेंट ऑफ परफॉरमेंस लिंक्ड रिवार्ड (पीआरएल) या बोनस को लेकर जेबीसीसीआइ स्टैंडराइजेशन कमेटी की बैठक हुई.

स्टैंडराइजेशन कमेटी के चेयरमैन सह एनसीएल के सीएमडी पीके सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक दिन के 11.30 बजे से शुरू हुई जो रात करीब आठ बजे तक चली. इसमें सभी चार सेंट्रल ट्रेड यूनियन (सीटू, एटक, एचएमएस और बीएमएस) के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल भी शामिल हुए. बैठक में ठेका मजदूरों को भी बोनस देने का निर्णय लिया गया. बैठक में मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों ने ठेका मजदूरों को भी बोनस देने की मांग उठायी थी.

बैठक में इन लोगों ने हिस्सा लिया :

कोल इंडिया के निदेशक कार्मिक आरपी श्रीवास्तव, इसइसीएल के निदेशक कार्मिक डॉ आरएस झा, डब्ल्यूसीएल के निदेशक कार्मिक संजय कुमार, इसीएल के निदेशक कार्मिक विनय रंजन, एनसीएल के निदेशक कार्मिक विमलेंदू कुमार, एमसीएल के निदेशक कार्मिक केशव राव, सीएमपीडीआइ के निदेशक तकनीकी एसके गोमास्ता, बीसीसीएल के निदेशक कार्मिक पीवीकेआरएम राव व एससीसीसीएल के निदेशक एस चंद्रशेखर सहित कोल इंडिया के वित्त विभाग के महाप्रबंधक भी मौजूद रहे.

वहीं यूनियन की ओर से भारतीय मजदूर संघ के डॉ बीके राय व सुधीर गुर्डे, एचएमएस से नाथूलाल पांडेय और एसके पांडेय, एटक से रमेंद्र कुमार तथा सीटू से डीडी रामानंदन बैठक में मौजूद रहेंगे.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola