मेडिकल-इंजीनियरिंग में सफल छात्रों को सीएम हेमंत सोरेन कल करेंगे सम्मानित

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Dec 2020 6:50 AM

विज्ञापन

मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग आकांक्षा-40 के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा.

विज्ञापन

रांची : मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग आकांक्षा-40 के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा. वर्ष 2020 की मेडिकल व इंजीनियरिंग परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले आकांक्षा-40 के विद्यार्थियों को तीन दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पुरस्कृत करेंगे. इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है.

कुल आठ विद्यार्थियों को लैपटॉप व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जायेगा. इस वर्ष आकांक्षा-40 के चार विद्यार्थियों का चयन आइआइटी व तीन का चयन मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के लिए हुआ है. वहीं एक विद्यार्थी का चयन बीआइटी सिंदरी के लिए हुआ हैं.

इनका हुआ चयन : आकांक्षा-40 के छात्र अंशु कुमार का चयन आइआइटी भिलाई, प्रियांशु राज का आइआइटी धनबाद,आकाश चंद्र का आइआइटी धनबाद, बंटी साहू का आइआइटी खड़गपुर व धनंजय घोष का चयन बीआइटी सिंदरी में नामांकन के लिए हुआ है. वहीं राहुल कुमार का चयन सफदरगंज मेडिकल कॉलेज नयी दिल्ली, नीतीश कुमार पंडित का रिम्स रांची व अरमान का चयन एम्स कल्याणी में नामांकन के लिए हुआ है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola