गुड फ्राइडे पर मसीहियों ने निकाली क्रूस यात्रा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Mar 2024 6:39 PM
Birsa Munda
गुड फ्राइडे पर मसीहियों ने निकाली क्रूस यात्रा
मसीही विश्वासियों ने उपासना और क्रूस का किया चुंबन
खलारी़
खलारी के शांतिनगर चर्च में पुण्य शुक्रवार अर्थात गुड फ्राइडे के अवसर पर क्रूस यात्रा निकाली गयी. कार्यक्रम की शुरुआत में प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाये जाने की घटना को सांकेतिक रूप में प्रस्तुत करते हुए ईसा मसीह द्वारा क्रूस को ढोकर 14 स्थानों पर ले जाया गया. क्रूस यात्रा में प्रभु यीशु को कोड़ों की यातनाएं को दर्शाया गया. बारी-बारी से चौदहों स्थान पर पूजा व आराधना की गयी. इसके बाद फादर हिलारियुस तिग्गा व फादर ऑस्कर टोप्पो ने चर्च में मिस्सा पूजा करायी. सभी मसीही विश्वासियों ने क्रूस उपासना और क्रूस का चुंबन किया. फादर हिलारियुस तिग्गा ने अपने संदेश में कहा कि मसीही हमारे लिए क्रूस के मरण तक आज्ञाकारी बनें, इसलिए ईश्वर ने उनको महान बना दिया है और उनको वह नाम प्रदान किया है, जो सभी नामों में श्रेष्ठ है. उन्होंने कहा कि हे सर्वशक्तिमान सदा जीवंत ईश्वर तूने अपने ख्रीस्त की धन्य, मृत्यु और पुनरुत्थान से हमें नवजीवन प्रदान किया है. इस दया रूप कार्य का फल हम में सुरक्षित रहे. इस संस्कार में सहभागी होकर हम आजीवन तेरी सेवा में तत्पर रहें. अंत में उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे का दिन हमें यही संदेश देता है कि हम आदर्श जीवन का चुनाव करें. क्रूस रास्ता का कार्यक्रम ख्रीस्त राजा चर्च खलारी के यूथ सदस्यों ने किया. शनिवार रात पास्का जागरण और रविवार को ईस्टर मनाया जायेगा. मौके पर मसीही विश्वासियों ने मसीही गीत गाये.चर्च में उपस्थित मसीही विश्वासी : खलारी चर्च में फादर ऑस्कर टोप्पो, सिस्टर जयंती, सिस्टर नेली, सिस्टर लुसिया, सिस्टर दिव्या, डीकन कंचन लकड़ा, डॉ ए कुजूर, संगीता खलखो, नरेश करमाली, बब्लू किस्कू, तानसेा कुजूर, लिबीन तिग्गा, तेरेसा कुजूर, संगीता टोप्पो, रूमीला लिंडा, पूनम किस्कू, आध्या रानी, प्रकाश कुजूर, पारसनाथ उरांव, ज्ञान कुजूर, सी कुजूर, रोबिन एक्का, अनमोल कुल्लू, चालर्स पेंटोनी, नितिन कुजूर, तेरेसा कुजूर, मटिल्डा, बसिल लकड़ा, तेरेसा तिग्गा, समीर लिंडा, विजय रुंडा, अनमोल डूंगड़ूंग, प्रीतम कुजूर, अंकित तिर्की, रोहित तिर्की, प्रीति कुजूर, एलीन लकड़ा, अंकिता लकड़ा, अन्ना खलखो, बीणा कुजूर, अनुग्रह टोप्पो, रश्मि टोपनो, नेहा सोरेन, अनूप मुंडा, तेरेसा कुजूर, कैरोलीना मिंज, सुनिता खलखो, जॉयसी कुजूर, आनंद किसपोट्टा, अंजलि तिग्गा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










