Jharkhand News: चोखी धानी का रंगारंग आगाज, रांची में दिखी राजस्थान की झलक

Updated at : 17 Dec 2022 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: चोखी धानी का रंगारंग आगाज, रांची में दिखी राजस्थान की झलक

Jharkhand News: ऐसा वातावरण देखकर उन्हें राजस्थान की याद आ गयी. ऐसा माहौल सभी को राजस्थान की याद दिलायेगा. जो भी यहां आयेगा, उसका मन जरूर करेगा किवह जल्द से जल्द एक बार राजस्थान जाये.

विज्ञापन
undefined

Jharkhand News: जेसीआई रांची ने झारखंड का परिचय राजस्थान से करवाया है. ‘चोखी धानी’ के जरिये राजस्थानी खान-पान से लेकर संस्कृति तक की छटा शनिवार को मोरहाबादी मैदान के संगम गार्डेन में बिखेरी. चोखी धानी का आगाज दिन में 12 बजे हुआ. विशिष्ट अतिथि किशोर मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ऐसा वातावरण देखकर उन्हें राजस्थान की याद आ गयी. ऐसा माहौल सभी को राजस्थान की याद दिलायेगा. जो भी यहां आयेगा, उसका मन जरूर करेगा किवह जल्द से जल्द एक बार राजस्थान जाये.

undefined

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बसंत मित्तल ने कहा कि लोग राजस्थान जाकर भी इन सभी चीजों का मजा एक साथ नहीं ले पाते. लेकिन, जेसीआई की मेहनत से सभी को पूरा राजस्थान रांची में ही देखने को मिल रहा है.

undefined

जेसिरेट की अध्यक्ष शीतल शर्मा ने कहा की जेसीआई हमेशा कोशिश करता है कि शहर के लिए कुछ नया लेकर आये. जो भी वह करे, वह रांची के लिए अनोखा हो. शनिवार को दिन भर लाइव कठपुतली नाच, राजस्थानी घूमर नाच, आग का खेल, ज्योतिष शास्त्र की जानकारी, पुराने जमाने के बाइस्कोप का लोगों ने लुत्फ उठाया.

undefined

इतना ही नहीं, इस अवसर पर 20 से अधिक स्टॉल भी लगे हैं. राजस्थानी चूरण का स्टॉल लोगों को खूब भाया. कपड़े, केक, मंगोरी और पापड़ के स्टॉल के साथ-साथ खिलौनों की रेहड़ी भी है. राजस्थानी परंपरा के तहत मेहमानों को चोखी धानी की तरह जमीन पर बैठाकर चौकी में उनकी थाल परोसी गयी. चोखी धानी रविवार को भी जारी रहेगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola