मानव तस्करों के चंगुल से 12 बच्चे बरामद, बिहार के औरंगाबाद और बंगाल में बेचे गये बच्चे, सरगना सहित 13 गिरफ्तार

Published by : PRABHAT GOPAL JHA Updated At : 19 Jan 2026 1:10 AM

विज्ञापन

रांची पुलिस की एसआइटी ने राज्य में सक्रिय मानव तस्कर गिरोह के बड़े नेटवर्क का खुलासा करने में सफलता पायी है.

विज्ञापन

रांची. रांची पुलिस की एसआइटी ने राज्य में सक्रिय मानव तस्कर गिरोह के बड़े नेटवर्क का खुलासा करने में सफलता पायी है. एसआइटी ने अलग-अलग जगहों से पूर्व में अपहृत कुल 12 बच्चों को सकुशल बरामद किया है. इनमें झारखंड से छह, बंगाल से पांच और बिहार के औरंगाबाद से बरामद एक बच्चा शामिल है. इन बच्चों की उम्र चार से 12 साल के बीच है.

कुल 13 आरोपी विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार हुए

वहीं कुल 13 आरोपी (आठ पुरुष और पांच महिलाएं) विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार हुए हैं. इनमें पूर्व में गिरफ्तार नभ खेरवार के ससुर और सोनी कुमारी के पिता एंथोनी खरवार भी शामिल है. इसके साथ ही दंपती विरोधी खेरवार व चांदनी देवी, आशिक गोप व उसकी पत्नी बेबी देवी के साथ-साथ उपैया खेरवार और उसकी पत्नी सोनिया देवी भी बाल तस्करी में शामिल थीं. विरोधी खेरवार गिरोह का किंगपिन है. इनके अलावा छह अन्य भी गिरफ्तार हुए हैं. यह जानकारी रविवार की शाम में धुर्वा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में रांची एसएसपी राकेश रंजन ने दी.

आरोपियों ने 12 बच्चों का अपहरण करने की बात स्वीकारी

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने इन 12 बच्चों का अपहरण करने की बात अभी तक स्वीकारी है. गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा कुछ बच्चों को बिहार के औरंगाबाद जिले में और बंगाल में बेचने की बात सामने आयी है. अन्य बच्चों का सत्यापन किया जा रहा है. अभी इस कांड में और भी अभियुक्तों के शामिल रहने एवं अन्य बच्चों की बरामदगी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. इस पर रांची पुलिस की एसआइटी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डीजीपी तदाशा मिश्रा और एडीजी सह रांची प्रक्षेत्र आइजी मनौज कौशिक के निर्देशन में लगातार काम कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन