ePaper

Chhath Puja: झारखंड में सबसे पहले कहां दिया जाएगा अर्घ्य, जानें किस जिले में कब होगा सूर्योदय

Updated at : 07 Nov 2024 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
chhath puja celebration in jharkhand hemant soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में छठ घाट पर भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य. फोटो : प्रभात खबर

Chhath Puja Arghya Time: झारखंड में 8 नवंबर को उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा. यहां जानें सबसे पहले कहां होगा सूर्योदय, कहां पड़ेगा पहला अर्घ्य.

विज्ञापन

Chhath Puja Arghya Time|Jharkhand News| झारखंड में छठव्रतियों ने गुरुवार की शाम को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. अब सुबह के अर्घ्य का सबको इंतजार है. सूबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा. राजधानी रांची में सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर अर्घ्य दिया जाएगा.

हवन-पारण के साथ संपन्न होगा 4 दिवसीय छठ महापर्व

सबसे पहले पाकुड़ में सुबह 5:50 बजे उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा. सबसे अंत में गढ़वा जिले में छठव्रती अर्घ्य देंगे. यहां सबसे अंत में सुबह 6:05 बजे सूर्योदय होगा. छठव्रती 8 नवंबर को सूर्य को अर्घ्य देने के बाद हवन करेंगे. हवन के बाद प्रसाद का वितरण करेंगे. फिर पारण करने के साथ ही छठ पूजा का समापन हो जाएगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के किस जिले में कब दिया जाएगा सुबह का अर्घ्य

जिला का नामसूर्यास्त/संध्या अर्घ्य का समय
बोकारो5:56 बजे
चतरा6:01 बजे
देवघर5:55 बजे
धनबाद5:52 बजे
पूर्वी सिंहभूम5:54 बजे
गढ़वा6:05 बजे
गिरिडीह5:56 बजे
गोड्डा5:53 बजे
गुमला6:01 बजे
हजारीबाग5:59 बजे
जामताड़ा5:53 बजे
खूंटी5:58 बजे
कोडरमा5:59 बजे
लातेहार6:02 बजे
लोहरदगा6:01 बजे
पाकुड़5:50 बजे
पलामू6:04 बजे
रामगढ़5:58 बजे
रांची5:59 बजे
साहिबगंज5:52 बजे
सराकेला-खरसांवा5:55 बजे
सिमडेगा6:01 बजे
पश्चिमी सिंहभूम5:55 बजे
स्रोत : मौसम केंद्र, रांची

Also Read

झारखंड में धूमधाम से मन रहा छठ महापर्व, रांची में 5:08 बजे देंगे अर्घ्य, जानें आपके यहां क्या है समय

Chhath Puja 2024: छठ पूजा को लेकर सज गए बाजार, डेयरी कंपनियों ने की स्पेशल तैयारी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola