उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ छठ संपन्न
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda
चैती छठ सोमवार सुबह भगवान सूर्य को अर्घ देने के साथ संपन्न हो गया.
विज्ञापन
रांची.
लोक आस्था का महापर्व चैती छठ सोमवार सुबह भगवान सूर्य को अर्घ देने के साथ संपन्न हो गया. रांची के विभिन्न घाटों पर व्रतियों ने अर्घ दिये. व्रती विभिन्न तालाबों और जलाशयों में पहुंचे और जल में खड़े होकर उदीयमान सूर्य को अर्घ अर्पित किया. संतान के अच्छे स्वास्थ्य, उन्नति और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की. व्रतियों ने सूर्य देव को अर्घ देने के बाद उनकी और मां छठी मैया की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की. व्रत का पारण किया. इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो गया. इधर, छठ घाटों पर रांची नगर निगम ने रोशनी की व्यवस्था की थी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










