Chandra Grahan PHOTOS: देखिए रांची में कैसा दिखा चंद्र ग्रहण, बेहद अद्भुत था नजारा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Chandra Grahan 2025 PHOTOS: कल रविवार की रात रात 9:58 बजे से रात चंद्र ग्रहण लगा, जो देर रात 1:26 बजे तक रहा. इस दौरान रांची समेत कई जगहों पर ग्रहण के दौरान खूबसूरत ब्लड मून (लाल चांद) का नजारा देखने को मिला. यहां देखिए रांची में चंद्र ग्रहण की तस्वीरें.

विज्ञापन

Chandra Grahan 2025 PHOTOS: देशभर में कल रविवार की रात चंद्र ग्रहण लगा. ग्रहण रात 9:58 बजे से शुरू हुआ, जो देर रात 1:26 बजे तक रहा. इस दौरान चांद में लगा ग्रहण साफ-साफ नजर आया. राजधानी रांची समेत कई जगहों पर ग्रहण के दौरान खूबसूरत ब्लड मून (लाल चांद) का नजारा देखने को मिला. मालूम यह यह चंद्र ग्रहण इस वर्ष का दूसरा और अंतिम था.

विज्ञापन

धीरे-धीरे लाल हुआ चंद्रमा

चंद्र ग्रहण की तस्वीर

ग्रहण शुरू होते ही आसमान में पूर्ण चंद्रमा धीरे-धीरे गहरा लाल या तांबे के रंग में बदल गया. दृश्य ऐसा था, मानो किसी ने चांद को लाल रंग के पर्दे से ढक दिया हो. रांची के लोगों ने अपनी छतों, पार्कों और खुले मैदानों से इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखा. ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इस चंद्रग्रहण को एक महत्वपूर्ण घटना माना गया.

चंद्र ग्रहण की तस्वीर

21 सितंबर को अगला ग्रहण

अगला ग्रहण पितृ पक्ष के समापन दिवस 21 सितंबर को लगेगा. हालांकि यह सूर्यग्रहण होगा, जो भारत में दृश्यमान नहीं रहेगा. यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के दक्षिण भाग, अटलांटिक और अंटार्कटिका क्षेत्र में दिखाई देगा.

इसे भी पढ़ें

रांची में देह व्यापार का भंडाफोड़! गर्ल्स हॉस्टल में पड़ा छापा, 10 लड़कियां धरायीं

Punjab Flood: बाढ़ से कराह रहे पंजाब के लोगों की सलामती के लिए रांची में सजा विशेष दीवान, वाहेगुरु जी से की अरदास

दुर्गा पूजा से पहले चकाचक दिखेगी रांची, सड़कें और स्ट्रीट लाइट्स भी होंगी दुरुस्त, रांची नगर निगम ने इन पर लगाया जुर्माना


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola