ePaper

दुर्गा पूजा से पहले चकाचक दिखेगी रांची, सड़कें और स्ट्रीट लाइट्स भी होंगी दुरुस्त, रांची नगर निगम ने इन पर लगाया जुर्माना

Updated at : 07 Sep 2025 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi Municipal Corporation Officers On Road

सफाई अभियान का जायजा लेते निगम के अधिकारी

Durga Puja 2025: दुर्गा पूजा से पहले रांची नगर निगम ने रविवार को 'सफाई तो होकर रहेगी 4.0' विशेष अभियान की शुरुआत की. अधिकारियों की टीम सड़कों पर उतरी और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. इसके साथ ही गंदगी फैलानेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गयी. पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि गंदगी फैलानेवालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. पूजा पंडालों के समीप की सड़कों और स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

Durga Puja 2025: रांची-दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ जैसे खास पर्व को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम ने रांची शहर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से ‘सफाई तो होकर रहेगी 4.0’ विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की है. रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि इस बार कोई समझौता नहीं होगा और शहर की सड़कों से लेकर मोहल्लों तक, गलियों से लेकर पूजा पंडालों तक, हर कोने को स्वच्छ बनाया जाएगा. इसी क्रम में आज रविवार को अपर प्रशासक संजय कुमार के नेतृत्व में सभी अधिकारी अपने-अपने दलों के साथ फील्ड में उतरे. इस दौरान गंदगी फैलानेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की गयी. सार्वजनिक स्थल पर बिल्डिंग मैटेरियल्स का कचरा फेंकने पर अनुराग कुमार को 5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया, जबकि कांके रोड की एक बिल्डिंग पर भी गंदगी फैलाने के लिए जुर्माना लगाया गया.

अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था लिया जायजा


रांची नगर निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार, उपप्रशासक रविंद्र कुमार, उपप्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सभी सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर, वार्ड सुपरवाइजर एवं स्वच्छता कॉरपोरेशन के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का भ्रमण किया और सफाई कार्यों की निगरानी की. उनके द्वारा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया और जहां भी कमियां पाई गईं, तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए.

ये भी पढ़ें: Punjab Flood: बाढ़ से कराह रहे पंजाब के लोगों की सलामती के लिए रांची में सजा विशेष दीवान, वाहेगुरु जी से की अरदास

गंदगी फैलानेवालों के खिलाफ होगा एक्शन


रांची नगर निगम ने साफ संदेश दिया है कि अब शहर में गंदगी फैलानेवालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है बल्कि यह अनुशासन और जवाबदेही का भी प्रतीक है. शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य को और मज़बूत बनाने के लिए निगम द्वारा स्वच्छता कॉरपोरेशन को विशेष सहयोग दिया गया है. उनके अनुरोध पर निगम की ओर से 30 ड्राइवर एवं 2 जेसीबी मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि शहर में कचरा उठाव की गति तेज हो सके और कहीं भी ढेर न लगे.

पूजा पंडाल के पास की सड़कें होगीं दुरुस्त


अभियान के दौरान अपर प्रशासक ने सभी अभियंताओं को पूजा पंडालों के आस-पास के संपर्क पथों की तत्काल जांच कर उन्हें मरम्मत या दुरुस्त करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने के लिए वार्डवार टीम गठित कर सभी खराब पड़ी पथ बत्तियों की सूची तैयार करने एवं शीघ्र मरम्मत करने का आदेश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Encounter News: चाईबासा में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 10 लाख का इनामी नक्सली ढेर

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola