हेमंत सरकार का तोहफा: मंत्री चमरा लिंडा ने 800 छात्र-छात्राओं को बांटी साइकिल, कर दी बड़ी घोषणा

Updated:
विज्ञापन
Chamra Linda

छात्र-छात्राओं के साथ मंत्री चमरा लिंडा

Chamra Linda: रांची के धुर्वा स्थित टीवीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने 800 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया. इस मौके पर उन्होंने UPSC की मुफ्त कोचिंग की घोषणा की.

विज्ञापन

रांची से सुनील झा की रिपोर्ट

Chamra Linda, रांची: झारखंड में सोमवार को राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर के टीवीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक भव्य साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान कक्षा के 800 मेधावी और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के बीच नई साइकिलों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया. इसके बाद अपने हाथों से बच्चों को साइकिलों की चाबी सौंपी. इस दौरान मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का वास्तविक मकसद केवल बच्चों को साइकिल बांटना नहीं है, बल्कि इसके जरिए विद्यार्थियों की राह आसान कर उन्हें स्कूल की दहलीज से लेकर देश की राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं के शिखर तक पहुंचाना है.

अब सिविल सेवा (UPSC) के लिए भी मिलेगी मुफ्त कोचिंग

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री चमरा लिंडा ने सरकार की शिक्षा कल्याणकारी योजनाओं का खाका पेश किया. उन्होंने बताया कि अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), अल्पसंख्यक (Minority) एवं पिछड़ा वर्ग (OBC) कल्याण विभाग द्वारा पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर और होनहार बच्चों के लिए आईआईटी-जेईई (IIT-JEE) और मेडिकल (NEET) सहित अन्य बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की शानदार व्यवस्था की जा रही है. इसी कड़ी में उन्होंने एक घोषणा की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब यूपीएससी (UPSC) जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी देश के शीर्ष और प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के माध्यम से मुफ्त कोचिंग और आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के मेगा प्लान पर तेजी से काम कर रही है. इस कदम से झारखंड के दूर-दराज और गरीब परिवारों के मेधावी बच्चों का आईएएस-आईपीएस (IAS-IPS) बनने का सपना सच हो सकेगा.

Also Read: झारखंड में भूमि सर्वे में देरी पर हाइकोर्ट सख्त, राजस्व सचिव को 15 जुलाई तक नया शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश

मंत्री बोले- पढ़ाई के प्रति जगेगा नया उत्साह

कल्याण मंत्री ने इस योजना के फायदों पर बात करते हुए कहा कि साइकिल मिलने से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के बच्चों, खासकर बालिकाओं की स्कूल तक पहुंच बेहद आसान और सुरक्षित हो जाएगी. दूरी और परिवहन के साधनों की कमी के कारण जो बच्चे बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते थे, वे अब नियमित रूप से स्कूल आ सकेंगे. जिससे विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी और उनके भीतर पढ़ाई के प्रति एक नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा. उन्होंने दोहराया कि हेमंत सोरेन सरकार हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. बजटीय आवंटन में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. इस गरिमामयी और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम में टीवीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कल्याण विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी, बड़ी संख्या में आए अभिभावक और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. साइकिल पाकर बेहद खुश नजर आ रहे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री और कल्याण मंत्री का आभार जताया.

Also Read: चतरा पुलिस ने दो दिन में सुलझाया सेलवार गांव का ब्लाइंड मर्डर केस, मृतक के भाई-भाभी समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola