तुपुदाना : लड़कियों ने पुलिस के सामने दिया बयान, अगवा किये जाने के बाद युवकों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

इसी घर पर रखी गई थीं लड़कियां

रांची के तुपुदाना में 2 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिगों को स्मार्ट सिटी से अगवा करने के बाद एक किराए के मकान में ले जाकर दरिंदों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने 6 आरोपियों में से 4 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

Minor Girls Assault Ranchi : रांची जिले के तुपुदाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत भगवान होटल के पीछे किराये के मकान में दो नाबालिग लड़‌कियों को ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया. वहीं दो नाबालिग आरोपियों को रिमांड होम भेजा गया. इस संबंध में रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि दोनों नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप की घटना घटी थी. इस संबंध में प्राथमिक की दर्ज कर ली गयी है. सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्मार्ट सिटी से अगवा करने का दावा 

नाबालिग लड़कियों की मेडिकल जांच करा ली गयी है. सिटी एसपी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के सभी सीसीटीवी की जांच की गयी, लेकिन कहीं भी न किशोरी दिखीं और न ही आरोपी दिखे. जब किशोरियों से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि वे अपने दोस्त के साथ स्मार्ट सिटी घूमने गयी थीं. यही से दोनों को अगवा कर लिया गया था. उसके बाद तुपुदाना इंसलरी के पास स्थित एक मकान में ले जाकर उनके साथ गलत काम किया गया. बाद में आये और चार लोगों ने भी सामूहिक दुष्कर्म किया. 

छह आरोपियों पर केस दर्ज, चार गिरफ्तार 

दोनों नाबालिग किशोरियों के बयान पर पुलिस ने कांड संख्या दर्ज कर लिया है. पकड़े गये आरोपियों में रोहित महतो, गुलाब महतो, शुभम महतो और देव प्रसाद नायक के अलावा दो नाबालिग आरोपी शामिल हैं. आरोपी तुपुदाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- स्कूल कैंपस में सर्पदंश मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, मुख्य सचिव से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें- आईटीबीपी अधिकारी को झारखंड हाईकोर्ट से राहत, एसीआर विवाद में आदेश रद्द


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola