केंद्रीय टीम पहुंची मांडर, स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी

Birsa Munda
स्वास्थ्य सेवा के केंद्रीय प्रभारी सह सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ सायकेट्री रांची के निदेशक जॉन सैमुवेल कच्छप के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को आकांक्षी प्रखंड मांडर में समीक्षा बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं का आकलन किया.
मांडर. स्वास्थ्य सेवा के केंद्रीय प्रभारी सह सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ सायकेट्री रांची के निदेशक जॉन सैमुवेल कच्छप के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को आकांक्षी प्रखंड मांडर में समीक्षा बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं का आकलन किया. बैठक में टीम ने प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ किशोर कुल्लू के अलावा सीएचओ, बीपीएम, एएनएम से प्रखंड के स्वास्थ्य संबंधी सभी सूचकांक की जानकारी ली. वहीं सूचकांक में सुधार एवं यक्ष्मा उन्मूलन को लेकर दिशा निर्देश दिये. बीडीओ मनोरंजन कुमार ने आकांक्षी प्रखंड के कार्यों की जानकारी दी. टीम ने प्रखंड के चूंद स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर व करंजटोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया. टीम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की राज्य कार्यक्रम प्रमुख अकाय मिंज, कम्युनिटी मोबिलाइजेशन सेल के विभागाध्यक्ष डॉ कमलेश कुमार सहित मौशिम हाशमी, इमोन दास, शफीकुर रहमान खान, नीरज कुमार, निखिल सिंह बघेल, प्रिया श्रुति गिद्दी, आशीष कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




