कार्निवल हॉल में डीजे की धुन पर होलीरा-2024 का जश्न मना

Updated at : 25 Mar 2024 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
कार्निवल हॉल में डीजे की धुन पर होलीरा-2024 का जश्न मना

रांची. तेरी मलमल की कुर्ती गुलाबी हो गयी..., बलम पिचकारी जो तुने मुझे मारी..., लेट्स प्ले होली..., रंग बरसे..., जोगीरा सारा रा रा... जैसे गीतों से कार्निवल हॉल गूंजता रहा.

विज्ञापन

रांची. तेरी मलमल की कुर्ती गुलाबी हो गयी…, बलम पिचकारी जो तुने मुझे मारी…, लेट्स प्ले होली…, रंग बरसे…, जोगीरा सारा रा रा… जैसे गीतों से कार्निवल हॉल गूंजता रहा. इल्यूमिनाटी और मोक्ष इवेंट्स की ओर से रविवार को ””होली ग्रूव होलीरा 2024”” का आयोजन किया गया. सुबह 10 बजे से शुरू हुए होली सेलिब्रेशन में लगातार 12 घंटे डीजे की धुन पर रंगोत्सव मनाया गया. इसमें शहर के कोने-कोने से युवा होली का जश्न मनाने पहुंचे थे. होलीरा की शुरुआत रांची के डीजे सॉनिक ने की.

बॉलीवुड रीमिक्स गानों पर नचाया :

रांचीहाइट्स को बॉलीवुड रीमिक्स गानों पर जमकर नचाया. जैसे-जैसे युवाओं पर होली का रंग चढ़ा, गानों के प्ले लिस्ट बदलते गये. दोपहर के बाद यूक्रेन से पहुंची डीजे लिसा ने डीजे कंसोल संभाला. डीजे लिसा ने बॉलीवुड और हॉलीवुड मिक्स गानों पर लोगों को जमकर झुमाया. युवाओं का जोश ठंडा नहीं हो, इसके लिए बीच-बीच में सिलेंडर फ्लेयर कलर से रंगों की बारिश की गयी. इस पर युवा जमकर मस्ती करते दिखे.

नियॉन होली का उठाया लुत्फ :

होलीरा होली ग्रुव में रांचीवासी पहली बार नियॉन होली कलर से रूबरू हुए. फ्लूरोसेंट गुलाल का फव्वारा युवाओं के बीच किया गया. इससे शाम ढलने के साथ शरीर में चढ़ा रंग चमकने लगा. कार्यक्रम में शामिल युवतियों और महिलाओं ने जमकर होली खेली. युवा वर्ग ने होलियाना मूड को यादगार बनाने के लिए जमकर फोटोशूट किये और रील्स बनाये. होलीरा में शामिल लोग होली फूड फेस्टिवल में पारंपरिक व्यंजन का भी लुत्फ उठाते नजर आये. आयोजन को सफल बनाने में अभय अलंग समेत अन्य का सहयोग रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola