ePaper

Ranchi News: परंपरागत तरीके से मनायें सरहुल : जनजाति सुरक्षा मंच

Updated at : 17 Mar 2025 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News:  परंपरागत तरीके से मनायें सरहुल : जनजाति सुरक्षा मंच

Ranchi News : जनजाति सुरक्षा मंच की बैठक सोमवार को बोड़ेया में हुई. इसमें आगामी एक अप्रैल को होने वाले सरहुल पूजा महोत्सव के संबंध में चर्चा हुई.

विज्ञापन

रांची. जनजाति सुरक्षा मंच की बैठक सोमवार को बोड़ेया में हुई. इसमें आगामी एक अप्रैल को होने वाले सरहुल पूजा महोत्सव के संबंध में चर्चा हुई. कहा गया कि 31 मार्च को उपवास, एक अप्रैल को पूजा एवं शोभायात्रा तथा दो अप्रैल को फूलखोंसी का आयोजन होगा. जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा सभी मौजा के पाहन, पुजार, कोटवार, महतो, रैयत, ग्राम प्रधान से अपील की गयी है कि अपने पुरखों की परंपरा के अनुसार ही पूजा-पाठ हो.

रैंप हटवाने की पहल करें

मंच की ओर से कहा गया कि केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली में सरहुल के समय में लाखों की संख्या में भीड़ जुटती है. इसमें रैंप के चलते बहुत परेशानी हो सकती है तथा दुर्घटना भी हो सकती है. सरकार से मांग की गयी है कि इस पर तुरंत हस्तक्षेप करते हुए रैंप हटवाने की पहल करें. बैठक में सोमा उरांव, संदीप उरांव, मेघा उरांव, सिकंदर मुंडा, प्रदीप पहान, प्रवीण पाहन, जय मंगल उरांव, विक्रम उरांव सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola