Ranchi news : पांच साल में कभी भी बजट की पूरी राशि नहीं खर्च कर पाया कृषि विभाग

Updated at : 25 Dec 2024 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : पांच साल में कभी भी बजट की पूरी राशि नहीं खर्च कर पाया कृषि विभाग

हर साल होती रही है बजट में कटौती. शुरुआती कुछ महीनों में खर्च की अच्छी स्थिति नहीं होने के कारण बजट में काफी कटौती की गयी है. पिछले पांच साल का औसत खर्च 84 फीसदी है.

विज्ञापन

मनोज सिंह, रांची.

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग पिछले पांच साल में कभी भी तय बजट की पूरी राशि खर्च नहीं कर पाया है. शुरुआती कुछ महीनों में खर्च की अच्छी स्थिति नहीं होने के कारण बजट में काफी कटौती की गयी है. पिछले पांच साल का औसत खर्च 84 फीसदी है. बीते वित्तीय वर्ष में करीब 86 फीसदी राशि खर्च की गयी थी. संशोधित बजट में सबसे अधिक खर्च 2020-21 में की गयी थी. इस वित्तीय वर्ष में करीब 89 फीसदी राशि खर्च की गयी थी.

दो साल बजट में की गयी जबरदस्त कटौती

वित्तीय वर्ष 2020-21 में बजट में जबरदस्त कटौती की गयी थी. इस वित्तीय वर्ष में विभाग का बजट 3958 करोड़ रुपये रखा गया था. संशोधित बजट आधा के करीब कर दिया गया था. इस वर्ष संशोधन के बाद बजट 1609 करोड़ रुपये का कर दिया गया था. इसमें भी 1430 करोड़ रुपये ही खर्च हो पाये थे. इसके अगले साल विभाग का बजट 4104 करोड़ रुपये का था. इसको संशोधित कर 1678 करोड़ रुपये कर दिया गया था. इसमें भी विभाग सिर्फ 1440 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाया था.

इस बार बजट में 600 करोड़ रुपये की कटौती

एक बार फिर विभाग के 2024-25 के बजट में करीब 600 करोड़ रुपये की कटौती हुई है. चालू वित्तीय वर्ष का बजट 3375.5 करोड़ रुपये का था. इसको संशोधित कर 2778.14 करोड़ रुपये कर दिया गया है. इसमें नवंबर माह तक करीब 45 फीसदी खर्च हो पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola