दुर्गा पूजा तक पूरे झारखंड में शुरू होगी बीएसएनएल की 4जी सेवा
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
Birsa Munda
उपभोक्ताओं को 40-45 एमबीपीएस तक की स्पीड मिलेगी. इसके लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का किया जा रहा है प्रयोग. झारखंड में बीएसएनएल के हैं 16 लाख ग्राहक.
विज्ञापन
राजेश कुमार, रांची.
रांची सहित पूरे झारखंड के मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. लोगों को 4जी सेवा उपलब्ध कराने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) झारखंड के अलग-अलग जिलों में ट्रायल कर रहा है. कई जिलों में इसकी सेवा शुरू की जा चुकी है. दुर्गा पूजा तक पूरे झारखंड में बीएसएनएल की 4जी सेवा शुरू करने की योजना है. बीएसएनएल के पास झारखंड में लगभग 16 लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं.टीसीएस और सी-डॉट से की साझेदारी
बीएसएनएल ने 4जी सर्विस के लिए टीसीएस और सी-डॉट से साझेदारी की है. विश्व में भारत पांचवां देश है, जो अपनी टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहा है. अब तक फिनलैंड, स्वीडेन, चीन और साउथ कोरिया के पास खुद की टेक्नोलाॅजी है. बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क पर लोगों को 40-45 एमबीपीएस तक की स्पीड मिलेगी. 4जी सर्विस 700 मेगाहर्ट्ज पर उपलब्ध होगा. साथ ही इसे 2100 मेगाहर्ट्ज तक ले जाया जायेगा. 4जी में लोगों को नेटवर्क के साथ-साथ इंटरनेट स्पीड भी बेहतर मिलेगी.बोले अधिकारी
दुर्गा पूजा तक पूरे झारखंड में 4जी सेवा शुरू करने की योजना है. इसके लिए हर माह 600 से 800 मोबाइल टावर को 4जी में कन्वर्ट किया जा रहा है. 4जी नेटवर्क में लोगों को बेहतर इंटरनेट स्पीड मिलेगी.संजय कुमार, सीजीएम, बीएसएनएल, झारखंड सर्किलB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










