उत्तरी झारखंड के बोकारो जिले से नक्सलवाद का हो गया सफाया, बोले गृह मंत्री अमित शाह
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 15 Sep 2025 5:38 PM
मुठभेड़ में मारे गये भाकपा माओवादी के 3 शीर्ष कमांडर और बरामद हथियार एवं अन्य सामान.
Jharkhand Naxal Encounter: गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तरी झारखंड के बोकारो जिले को नक्सलवाद से मुक्त घोषित कर दिया है. हजारीबाग जिले में एक मुठभेड़ में 3 शीर्ष माओवादियों के मारे जाने की जानकारी मिलने के बाद गृह मंत्री ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर इसकी घोषणा की.
Table of Contents
Bokaro District Naxal Free: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि उत्तरी झारखंड के बोकारो जिले से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया हो गया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरा देश भी नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हो जायेगा. केंद्रीय मंत्री ने झारखंड के हजारीबाग जिले में भाकपा माओवादियों के 1 करोड़ रुपए के इनामी सेंट्रल कमेटी के सदस्य समेत 3 शीर्ष नक्सलियों की मुठभेड़ में हुई मौत के बाद ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि मारे गये नक्सलियों में सहदेव सोरेन उर्फ परवेश, रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल और बिरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन शामिल हैं. इस ऑपरेशन के बाद उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है.
CRPF ने दी नक्सलियों के खिलाफ सफलता की जानकारी
इससे पहले, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने सोमवार को सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को मिली इस बड़ी सफलता की जानकारी दी. सीआरपीएफ के एक्स हैंडल से लिखा गया- झारखंड में बहुत बड़ी सफलता. चूना पाथर ओपी क्षेत्र में जमकर गोलीबारी हुई. 209 कोबरा, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के बहादुर जवानों ने 3 शीर्ष नक्सली कमांडरों को मार गिराया. इसमें सेंट्रल कमेटी के सदस्य सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश पर 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था.
आज झारखंड के हजारीबाग में CRPF की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की ज्वाइंट टीम को एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है. इस अभियान में एक करोड़ रुपए का इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर सहदेव सोरेन उर्फ परवेश को ढेर कर दिया गया है. साथ ही, 2 अन्य इनामी नक्सलियों- रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल और बिरसेन गांझू उर्फ रामखेलावन को भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया. इस ऑपरेशन के बाद उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है. जल्द ही पूरा देश नक्सलवाद की समस्या से मुक्त होगा.
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री

गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा- झारखंड में मिली बड़ी कामयाबी
इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों का सफाया करने वाले बहादुर जवानों की तारीफ करते हुए लिखा, ‘आज झारखंड के हजारीबाग में CRPF की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की ज्वाइंट टीम को एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है. इस अभियान में 1 करोड़ का इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर सीसीएम सहदेव सोरेन उर्फ परवेश को मार गिराया गया.’

झारखंड में लगातार जारी है एंटी नक्सल ऑपरेशन
झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है. इससे पहले रविवार को पलामू में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के उग्रवादी को मुठभेड़ में मार गिराया था. इसके बाद हजारीबाग जिले में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 3 माओवादयों को मार गिराया. इनमें से एक पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Bokaro District Naxal Free: पांतितीरी जंगल में सुबह 6 बजे हुई मुठभेड़
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोरहर थाना क्षेत्र के पांतितीरी जंगल में सुबह करीब 6 बजे प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सहदेव सोरेन के दस्ते और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी. झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक (ऑपरेशन) और प्रवक्ता माइकल राज एस ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान एक करोड़ के इनामी माओवादी सहदेव सोरेन और 2 अन्य माओवादियों के शव बरामद हुए हैं. सहदेव उर्फ प्रवेश प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य था.
रघुनाथ पर 25 लाख और बीरसेन पर 10 लाख का था इनाम
झारखंड पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नक्सल ऑपरेशन में मारे गये 2 अन्य लोगों की पहचान रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल और बीरसेन गंझू के रूप में हुई है. आईजी (ऑपरेशन) ने कहा, ‘रघुनाथ संगठन का विशेष क्षेत्र समिति सदस्य था और उस पर 25 लाख रुपये का इनाम था, जबकि गंझू क्षेत्रीय समिति का सदस्य था और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था.’
बोकारो और गिरिडीह सीमा पर जंगल में हुई मुठभेड़
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में कई हथियार बरामद किये गये हैं. उन्होंने बताया कि एक खुफिया रिपोर्ट के आधार पर कोबरा, हजारीबाग और गिरिडीह जिले के पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर बोकारो और गिरिडीह जिलों की सीमा पर स्थित पांतितीरी जंगल में एक संयुक्त अभियान चलाया गया. जैसे ही संयुक्त बल जंगल में पहुंचा, माओवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में 3 माओवादी मारे गये. सर्च ऑपरेशन जारी है.
रविवार को मारा गया था 5 लाख का इनामी तूफान जी
रविवार को प्रतिबंधित उग्रवादी समूह तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) का स्वयंभू उप-जोनल कमांडर मुखदेव यादव (40) उर्फ तूफान जी झारखंड के पलामू जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। उस पर 5 लाख रुपये का इनाम था.
इसे भी पढ़ें
Jharkhand News: हजारीबाग में एनकाउंटर, तीन बड़े नक्सली ढेर, एक पर था 1 करोड़ का इनाम
झारखंड के पलामू में नक्सली मुखदेव यादव ढेर, 5 लाख का था इनाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










