भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, कहा : पीएम ने झारखंड का मान बढ़ाया

देश में लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी व रांची सांसद संजय सेठ को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया.
रांची. देश में लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी व रांची सांसद संजय सेठ को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया. मिठाइयां बांटीं और पटाखे फोड़े. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में झारखंड का हमेशा से विशेष स्थान रहा है. यही वजह है कि सांसद संजय सेठ और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. जश्न मनानेवालों में किसान मोर्चा के महामंत्री ललित नारायण ओझा, संजीव चौधरी, राजकुमार जायसवाल, शुभम कुमार जायसवाल और तरुण कुमार जायसवाल समेत कई कार्यकर्ता शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










