Political news : आदिवासियों का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा : कांग्रेस

Updated:
विज्ञापन
Political news : आदिवासियों का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा : कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा है कि भाजपा को राज्य की जनता ने पूरी तरह नकार दिया है. अब भाजपा के नेताओं को आदिवासी की चिंता सता रही है.

विज्ञापन

रांची.

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा है कि भाजपा को राज्य की जनता ने पूरी तरह नकार दिया है. अब भाजपा के नेताओं को आदिवासी की चिंता सता रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में सीएनटी और एसपीटी एक्ट में बदलाव का प्रयास किया. आदिवासियों के जल, जंगल व जमीन के साथ भाजपा साजिश करती रही है. वह आदिवासियों का अधिकार छीनना चाहती है.

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के जरिये भाजपा आदिवासियों की जमीन अपने दोस्तों को दे रही. उन्होंने कहा कि भाजपा का चाल और चरित्र सबने देखा है. भाजपा ने हूल दिवस पर साजिश कर संताल को जलाने की कोशिश की. लेकिन, उनका यह प्रयास विफल हुआ.

झारखंड जिसके शब्दकोश में नहीं था, वही भाजपा झारखंड आंदोलन की बात करती है

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि झारखंड जिसके शब्दकोश में नहीं था, वही भाजपा झारखंड आंदोलन की बात करती है. लालकिला से पहली बार कांग्रेस के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी ने झारखंड शब्द का प्रयोग किया था. उसके तुरंत बाद झारखंड विषयक समिति का गठन किया गया. इसके उपरांत झारखंड का भौगोलिक सीमाकरण हुआ. सोनिया गांधी के प्रयास से झारखंड अलग राज्य का उदय हुआ. श्री सिन्हा ने कहा कि सिर्फ झूठ बोलना व साजिश रचना भाजपा की फितरत रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Kumar

लेखक के बारे में

By Rajiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola