Political news : महापुरुषों का सम्मान करना भाजपा से सीखने की जरूरत नहीं : झामुमो

Updated:
विज्ञापन
Political news : महापुरुषों का सम्मान करना भाजपा से सीखने की जरूरत नहीं : झामुमो

झामुमो महासचिव व प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा है कि भाजपा शहीदों एवं महापुरुषों के नाम पर झूठा और भ्रामक प्रचार कर रही है.

विज्ञापन

रांची.

झामुमो महासचिव व प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा है कि भाजपा शहीदों एवं महापुरुषों के नाम पर झूठा और भ्रामक प्रचार कर रही है. हमें महापुरुषों का सम्मान करना कम से कम भाजपा से सीखने की जरूरत नहीं है. श्री पांडेय ने कहा है कि कोलियरी मजदूर यूनियन के महाधिवेशन में किसी भी महापुरुष का अपमान नहीं किया गया. भगवान बिरसा मुंडा, बाबा साहेब आंबेडकर व सिदो-कान्हू सहित तमाम महापुरुषों की तस्वीरों को श्रद्धा के साथ मंच पर प्रदर्शित किया गया था. इन्हें सम्मानपूर्वक लगाया गया था. भाजपा नेताओं द्वारा फैलाया गया यह आरोप न केवल झूठा है, बल्कि झारखंड की जनता को गुमराह करने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है.

झूठ फैलाने से पहले तथ्यों की जांच कर लें

उन्होंने कहा कि झामुमो इन महापुरुषों की विचारधारा पर चलता है और उनके बलिदानों को अपना मार्गदर्शक मानता है. हमारा पूरा संघर्ष ही उनके सिद्धांतों पर आधारित है. हम भाजपा से पूछना चाहते हैं कि आदिवासी अधिकारों को कुचलने वाले उनके नीति-निर्माता किस मुंह से भगवान बिरसा मुंडा और बाबासाहेब का नाम लेते हैं. श्री पांडेय ने कहा कि असल अपमान तो तब होता है, जब संविधान और सामाजिक न्याय की भावना को बार-बार कुचला जाता है. हम भाजपा से आग्रह करते हैं कि वे झूठ फैलाने से पहले तथ्यों की जांच कर लें. भाजपा की ओछी राजनीति झारखंड की जनता समझ चुकी है. समय आने पर भाजपा को माकूल जवाब देगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Kumar

लेखक के बारे में

By Rajiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola