Bihar Exit Poll देख भड़के मंत्री इरफान अंसारी, चुनाव आयोग से की बड़ी मांग, बोले- हमारी जीत तय
Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Nov 2025 8:51 PM
मीडिया से बात करते मंत्री इरफान अंसारी, Pic Credit- ANI X Handle
Bihar Exit Poll के नतीजे देखकर मंत्री इरफान अंसारी भड़क गए. उन्होंने एग्जिट पोल को मनोबल तोड़ने की साजिश बताया और चुनाव आयोग से इस पर रोक लगाने की मांग की. साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन के जीत का दावा कर दिया.
Bihar Exit Poll, रांची : बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग मंगलवार को संपन्न हो गयी. मतदान के तुरंत बाद ही मीडिया चैनलों द्वारा एग्जिट पोल दिखाया गया, जिसमें ज्यादातर ने बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनने के संकेत दिये हैं. जब इस एग्जिट पोल के बारे में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से पूछा गया तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज करते हुए महागठबंधन की सरकार बनने का दावा कर दिया. वे यहीं नहीं रूके, उन्होंने चुनाव आयोग से एग्जिट पोल को बैन करने की मांग कर डाली.
मनोबल तोड़ने के लिए दिखाया जा रहा है एग्जिट पोल: मंत्री इरफान अंसारी
मंत्री इरफान अंसारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एग्जिट पोल हमारा मनोबल तोड़ने के लिए दिखाया जा रहा है. उन्होंने झारखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसा ही एग्जिट पोल यहां भी हुआ था, फिर हम जीते. उन्होंने आगे कहा कि हम (इंडिया गठबंधन) बिहार भी जीतेंगे. वे कहते हैं कि मैं जमीन पर रह कर आया हूं और वहां के लोगों से मिला हूं. वे भाजपा को खारिज कर रहे हैं.” उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की कि वे टीवी पर दिखाये जाने वाले एग्जिट पोल पर रोक लगाएं.
Also Read: आदिवासियों के योगदान को दबाने की हुई साजिश, चंपाई सोरेन का कांग्रेस पर हमला
ज्यादातर ने एनडीए गठबंधन को सत्ता में वापसी करते हुए दिखाया
मंगलवार को वोटिंग के बाद जब एग्जिट पोल के नतीजे आये तो उनमें से अधिकतर ने एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करते दिखाया. पोल डायरी नामक एक संस्था ने तो एनडीए को 200 से भी अधिक सीटें दी हैं. हालांकि कई संस्था ऐसी भी हैं जिन्होंने कांटे की टक्कर दिखाई है. एक्सिस माई इंडिया ने बुधवार को अपना एग्जिट पोल जारी किया जिसमें उन्होंने एनडीए को 221-141 सीटें दी हैं. जबकि महागठबंधन को 98-118 सीटें. जबकि पहली चुनाव लड़ने वाली जनसुराज पार्टी को 0-2 सीटें दी हैं.
Also Read: लातेहार में नक्सलवाद की कमर टूटी, 2 बड़े कमांडर ने हथियार डाले, एक पर था 5 लाख का इनाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










