विवि कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ फाइलों में सिमटा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Apr 2024 12:23 AM
राज्य सरकार द्वारा विवि शिक्षकों और कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाभ देने का मामला एक वर्ष से फाइलों में ही सिमट कर रह गया है.
रांची. राज्य सरकार द्वारा विवि शिक्षकों और कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाभ देने का मामला एक वर्ष से फाइलों में ही सिमट कर रह गया है. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने सभी विवि के रजिस्ट्रार को सितंबर 2023 में ही पत्र भेज कर कर्मियों/सेवानिवृत्त कर्मियों एवं अन्य के संख्या बल की सूचना देने का निर्देश दिया था. इसके तहत विवि को फार्मेट भी उपलब्ध कराया था. इसमें विभाग/कार्यालय का नाम, कार्यरत नियमित कर्मियों की कुल संख्या और सेवानिवृत्त नियमित कर्मियों की कुल संख्या मांगी गयी. कई विवि ने विभाग को जानकारी भी दी, लेकिन अब तक न किसी शिक्षक और न ही किसी कर्मचारी का रजिस्ट्रेशन तक कराने की प्रक्रिया शुरू हो सकी है. राज्य सरकार की इस योजना का लाभ राज्य की सभी सेवाओं के नियमित/सेवानिवृत्त कर्मी सहित राजकीय विवि एवं उनके अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालयों में नियमित कार्यरत/सेवानिवृत्त शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी को मिलना है. लेकिन अब तक यह संभव नहीं हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










