ranchi news : बीएयू के कुलपति को मिला झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी के वीसी का प्रभार

Updated at : 05 Jul 2025 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : बीएयू के कुलपति को मिला झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी के वीसी का प्रभार

राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड राज्य ओपेन यूनिवर्सिटी के कुलपति का प्रभार बिरसा कृषि विवि के कुलपति डॉ एससी दुबे को दिया है.

विज्ञापन

रांची. राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड राज्य ओपेन यूनिवर्सिटी के कुलपति का प्रभार बिरसा कृषि विवि के कुलपति डॉ एससी दुबे को दिया है. डॉ दुबे अगले आदेश तक रूटीन कार्यों का निबटारा करेंगे. किसी पॉलिसी मेटर पर निर्णय लेने के लिए वे कुलाधिपति से अनुमति लेंगे. राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. मालूम हो कि झारखंड राज्य ओपेन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ त्रिवेणी नाथ साहू के तीन वर्ष का कार्यकाल चार जुलाई को समाप्त हो गया. विवि में कुलपति की नियुक्ति के लिए राजभवन द्वारा विज्ञापन भी निकाला गया. इसके लिए कई उम्मीदवारों ने आवेदन भी दिये. नियुक्ति सर्च कमेटी के माध्यम से होगी. सर्च कमेटी के अध्यक्ष एनटीए के अध्यक्ष हैं. डॉ एससी दुबे पांच जुलाई को प्रभार लेंगे. वर्तमान में रांची विवि के कुलपति का प्रभार नीलांबर-पीतांबर विवि के कुलपति प्रो डीके सिंह, महिला विवि जमशेदपुर के वीसी का प्रभार कोल्हान विवि की कुलपति प्रो अंजिला गुप्ता तथा डीएसपीएमयू के कुलपति का प्रभार दक्षिणी छोटानागपुर के आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र को दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola