Ranchi News : एसटी के दर्जे को लेकर नये सिरे से लड़ी जायेगी लड़ाई : ओहदार

Updated at : 10 Mar 2025 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : एसटी के दर्जे को लेकर नये सिरे से लड़ी जायेगी लड़ाई : ओहदार

टोटेमिक कुड़मी/कुरमी विकास मोर्चा का अधिवेशन संपन्न

विज्ञापन

रांची. टोटेमिक कुड़मी/कुरमी विकास मोर्चा का एक दिवसीय अधिवेशन रविवार को पुराना विधानसभा सभागार में आयोजित हुआ. अध्यक्षता पूर्व जैक अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने की. अधिवेशन में सर्वसम्मति से पुनः टोटेमिक कुड़मी/कुरमी विकास मोर्चा का अध्यक्ष शीतल ओहदार को चुना गया. श्री ओहदार ने कहा कि समाज के संवैधानिक अधिकार की लड़ाई आगे नयी ऊर्जा के साथ लड़ी जायेगी. कुड़मी/कुरमी महतो जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में लाने तक यह लड़ाई जारी रहेगी. आंदोलन को धार देने के लिए इसका विस्तार जिला से लेकर ग्राम स्तर तक किया जायेगा. मौके पर रांची विवि के रजिस्ट्रार डॉ मुकुंद चंद मेहता, पूर्व रजिस्ट्रार डॉ अमर कुमार चौधरी, मनरखन महतो, लालेश्वर महतो, वतन महतो, परशुराम महतो, राजेंद्र महतो, दानी सिंह महतो, सोना लाल महतो, दिनेश महतो, भुनेश्वर महतो, वकील महतो, अशोक महतो, हेमलाल महतो, मिथलेश महतो, डॉ आदित्य महतो, रघुनाथ महतो, रूपलाल महतो, जितेंद्र महतो, डॉ कुमुद कला मेहता, सुषमा देवी आदि उपस्थित थे.

कमेटी का हुआ विस्तार

अधिवेशन में कमेटी का विस्तार किया गया. कार्यकारी अध्यक्ष रचिया महतो, थानेश्वर महतो व महेंद्र महतो चुने गये. केंद्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सपन कुमार महतो, मुरलीधर महतो, कपिल देव महतो, राजू महतो, रामचंद्र महतो, अशोक महतो और शशि रंजन महतो को दी गयी. केंद्रीय प्रधान प्रवक्ता संजय लाल महतो, केंद्रीय प्रवक्ता दीपक महतो, ललित मोहन महतो, खुदीराम महतो, रोशन पटेल, छोटन प्रसाद छात्र और कामेश्वर महतो को चुना गया. केंद्रीय मीडिया प्रभारी सखीचंद महतो, उप मीडिया प्रभारी सह केंद्रीय कोषाध्यक्ष अनिल कुमार महतो व संजय कुमार महतो चुने गये. युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजकुमार महतो को दी गयी. रांची जिलाध्यक्ष सोनालाल महतो, गोड़डा जिलाध्यक्ष दिनेश महतो, धनबाद जिलाध्यक्ष डब्लू महतो को बनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola