ePaper

Ranchi News : कम बजट में भी शुरू हो सकती है बेकन फैक्टरी

Updated at : 06 Jun 2025 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : कम बजट में भी शुरू हो सकती है बेकन फैक्टरी

एनएमआरआइ की टीम ने कांके स्थित बेकन फैक्टरी का किया निरीक्षण

विज्ञापन

रांची.

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) की संस्था नेशनल मीट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनएमआरआइ), हैदराबाद के वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को कांके स्थित बेकन फैक्टरी का निरीक्षण किया. राज्य सरकार ने संस्था को बेकन फैक्टरी के संचालन की संभावनाओं को देखने के लिए बुलाया था. टीम के सदस्यों ने करीब दो घंटे तक फैक्टरी की स्थिति देखी. संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की. शाम में विभागीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को फैक्टरी की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी. टीम के सदस्य डॉ ए मुत्थु कुमार और डॉ योगेश पी गोडेकर के अनुसार, संस्थान को पुनर्जीवित किया जा सकता है. इसको कम बजट में भी शुरू किया जा सकता है. बाद में इसको और विकसित किया जा रहा है. कई मशीनों को दुरुस्त किया जा सकता है. यहां प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया जा सकता है.

मंत्री से मिले टीम के सदस्य, बतायी स्थिति

एनएमआरआइ की टीम ने विभागीय मंत्री श्रीमती तिर्की को स्थिति की जानकारी दी. टीम ने कहा कि इसमें संस्थान पूरा सहयोग करेगा. जरूरत पड़ने पर तकनीकी सहायता भी देगा. इसके लिए राज्य सरकार और संस्थान के बीच एमओयू किया जा सकता है. इस मौके पर सचिव प्रदीप कुमार हजारी, निदेशक एलआरएस डॉ सनत कुमार पंडित, क्षेत्रीय निदेशक डॉ रवि कपूर तथा डॉ नीरज वर्मा भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola