बाबूलाल मरांडी का सुरक्षाकर्मी निकला पॉजिटिव, सबकी होगी जांच

बाबूलाल का सुरक्षाकर्मी निकला पॉजिटिव, सबकी होगी जांच
रांची : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ का एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है़ वह श्री मरांडी के आवास में बने बैरक में रहता था़ हालांकि श्री मरांडी दिल्ली से लौटने के बाद होम कोरेंटिन थे़. लिहाजा उन्हें संक्रमण का खतरा नहीं है़ लेकिन श्री मरांडी के कार्यालय से सभी जवानों व आवास पर काम करने वालों की जांच का आग्रह किया गया है़ श्री मरांडी के सहयोगियों ने इसको लेकर उपायुक्त को पत्र भेजा है़ काेरोना पॉजिटिव पाये गये जवान के साथ बैरेक पर दूसरे जवान भी रहते है़ं. जवान के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद श्री मरांडी के आवास पर अन्य लोग भयभीत है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










