Political news : बाबूलाल मरांडी पहुंचे धनबाद, कार्यक्रम में होंगे शामिल
Author Rajiv kumar
Updated:
विज्ञापन

परिसदन में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने उनका स्वागत किया.
विज्ञापन
रांची/धनबाद.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शनिवार की देर शाम धनबाद पहुंचे. परिसदन में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने उनका स्वागत किया. दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे श्री मरांडी रविवार को धनबाद भाजपा द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे. धनबाद पहुंचने पर भाजपा धनबाद महानगर के अध्यक्ष श्रवण राय के नेतृत्व में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष समेत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर एवं माला पहनकर स्वागत किया. स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के मंत्री सरोज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, जिला महामंत्री मानस प्रसून, उपाध्यक्ष शेखर सिंह, जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा, महावीर पासवान, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही, संजय झा, नरेंद्र त्रिवेदी, रीता यादव, योगेंद्र यादव,उचित महतो ,सूरज पासवान ,बबलू कुमार, रजनीश तिवारी बच्चा गिरी ,मनोज मालाकार, कन्हैया पांडेय शामिल थे.केंद्रीय कानून व संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का कार्यक्रम रद्द
रांची. केंद्रीय कानून व संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है. श्री मेघवाल को छह जुलाई को रांची आना था. इसके बाद उन्हें धनबाद में आयोजित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन में हिस्सा लेना था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










