बाबूलाल मरांडी का वादा - पसमांदा मुस्लिमों को विकास से जोड़ेगी बीजेपी

नरेंद्र मोदी की लगातार तीसरी बार केंद्र में बनी सरकार का झारखंड भाजपा मनाएगी उत्सव.
झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पसमांदा मुस्लिमों का विकास बीजेपी सरकार ही कर सकती है. उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं के केंद्र में पिछड़े लोग हैं. समाज के अंतिम पायदान के लोगों का विकास ही बीजेपी सरकार की प्राथमिकता है.
झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने वादा किया है कि पसमांदा मुस्लिमों को विकास के साथ जोड़ा जायेगा. बीजेपी नेता ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्पसंख्यकों, गरीबों, दलितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रहे हैं. मोदी सरकार की योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ अल्पसंख्यकों को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी, तभी यहां के पसमांदा मुसमानों का भी भला होगा.
पसमांदा मुस्लिम विकास से बहुत दूर : बाबूलाल मरांडी
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आजादी के बाद से पसमांदा मुस्लिम समाज विकास से बहुत दूर है. आज भी यह समाज पिछड़ा है. इस समाज को विकास से जोड़ने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से कटिबद्ध हैं. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास में अंत्योदय भाजपा सरकार की प्राथमिकता है.
पीएम मोदी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है देश
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुस्लिम समुदाय की आखिरी पंक्ति में खड़े पसमांदा समाज को विकास से जोड़ने के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतारने में बीजेपी की सरकार लगी हुई है. आज समाज का हर व्यक्ति नरेंद्र मोदी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है. देश के नागरिकों को पूर्ण विश्वास है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी ध्यान में रखकर योजनाएं बना रहे हैं.
Also Read: झारखंड : 17 अगस्त से 4 अक्टूबर तक संकल्प यात्रा निकालेंगे बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी
बीजेपी सरकार ही करेगी पसमांदा मुस्लिमों का विकास
बीजेपी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पीएण मोदी की योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ अल्पसंख्यक समाज के लोगों को मिल रहा है. बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार ही राज्य में भी अल्पसंख्यक समाज खासकर पसमांदा मुसलमानों का विकास कर सकती है.
हर घर लगेगा तिरंगा, सुहाना वातावरण बनायेंगे जिलाध्यक्ष
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. सुनिश्चित करेंगे कि हर घर में तिरंगा लगे. इस कार्य को सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिला में मोटरसाइकिल रैली निकालकर करेंगे. एक सुहाना वातावरण बनायेंगे. हयात ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा पसमांदा मुस्लिम समाज के लोगों तक पहुंचेगा और उनको पार्टी की विचारधारा के बारे में बताकर उन्हें बीजेपी से जोड़ेगा.
Also Read: झारखंड : कई दिग्गज प्रत्याशियों का टिकट काट सकती है भाजपा, इन आदिवासी सीटों पर है पार्टी की खास नजर
बैठक में ये लोग थे शामिल
उक्त बैठक में मोर्चा के प्रभारी सोना खान, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमाल खान, प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति के सदस्य काजिम, बीजेपी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी तारिक इमरान कुरैशी, सोनी तबस्सुम, फरहाना खातून, मो सुल्तान, आरिफ नासिर भट्ट, शमीम रजा रिंकू शेख,जावेद सलीम, जॉनी वाकर खान, लड्डू खान, नजीर खान, नजमुल हुदा, सैयद किरमानी, लाडले खान, मो नजीबुल, नैयर आजम बाबू खान, छोटू खान, शाहिद समेत पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्री शामिल थे. कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू एजाज ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




