अयुब अंसारी अध्यक्ष और ब्रजेश सचिव बनाये गये

सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ चूरी शाखा कमेटी का पुनर्गठन कार्यक्रम को लेकर सोमवार को बैठक हुई.
डकरा. सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ चूरी शाखा कमेटी का पुनर्गठन कार्यक्रम को लेकर सोमवार को चूरी कैंटीन में संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह ने की. कार्यक्रम में क्षेत्रीय सचिव पिंकू सिंह सीसीएल सीकेएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज कुमार रजक, आम्रपाली सचिव संजय गुप्ता, मगध अध्यक्ष नीरज सिंह विशेष रूप से शामिल हुए. सबकी सहमति से नयी कार्यसमिति के पुनर्गठन पर चर्चा की गयी. पुनर्गठन कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय सचिव गोबिंद चंद महतो के विचार को प्राथमिकता देते हुए उनके अनुभव और भावी योजनाओं पर बातचीत की गयी. सर्वसम्मति से जो कार्यसमिति का चयन हुआ उसकी घोषणा गोबिंद चंद महतो ने कार्यकर्ताओं के सामने की. अध्यक्ष अयूब अंसारी, उपाध्यक्ष राम मोहन प्रसाद, अमित प्रसाद, शंकर नोनियां, सचिव ब्रजेश कुमार, सह सचिव नौशाद आलम, राहुल मेहता, संदीप पटेल, संयुक्त सचिव शहदेव महतो, आनंद कुमार, कोषाध्यक्ष किरण देवी, कार्यसमिति सदस्य महेंद्र टोप्पो, उमेश भुइयां, समीर तिग्गा, मुकेश उरांव, राम किशुन मुंडा, फगुना मुंडा, पंकज कुमार सन्नी, कुमार बाल गोबिंद, उदय कुमार वर्मा को बनाया गया है. बैठक में लगभग 200 कामगारों ने संगठन की सदस्यता ली और संघ की विचारधारा अनुसार काम करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




