Sports News : एशियन डेड लिफ्ट के लिए झारखंड की तीन का चयन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jul 2024 9:54 PM
इंडियन डेड लिफ्ट के तत्वावधान में 11 अगस्त को नोएडा में एशियन डेड लिफ्ट प्रतियोगिता होगी.
रांची. इंडियन डेड लिफ्ट के तत्वावधान में 11 अगस्त को नोएडा में एशियन डेड लिफ्ट प्रतियोगिता होगी. प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा एशिया के कई प्रतियोगी हिस्सा लेंगे. इस प्रतियोगिता के लिए झारखंड की तीन महिला लिफ्टरों का भी चयन किया गया है. इनमें नैंसी रानी, पूर्णिमा खंडुला और अश्रिता तिर्की शामिल हैं. तीन को चयन पिछले दिन तुपुदाना में आयोजित ‘बीस्ट क्लासिक पावरलिफ्टिंग’ प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. बीस्ट क्लासिक पावरलिफ्टिंग में विशाल कुमार झा, संदीप तिवारी, विनय कुमार, चंदन कुमार, राणा हर्षवीर, प्रतिभा, श्रद्धा, अखलाख खान, रोहन, रत्नेश, प्रेम मार्डी, संदीप कच्छप (सभी रांची), जीतू तांती, ज्योति (दोनों धनबाद), राज थापा (हजारीबाग), विक्रम फोगाट (हरियाणा), रूद्र साहू व बिचित्रा नायक (ओडिशा) ने ऑफिशियल की भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










