ePaper

Political news: शराब घोटाले में जांच और गिरफ्तारी केवल जनता की आंखों में धूल झोंकना : बाबूलाल

Updated at : 21 Aug 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
Political news: शराब घोटाले में जांच और गिरफ्तारी केवल जनता की आंखों में धूल झोंकना : बाबूलाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र.

विज्ञापन

रांची.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर आइएएस अधिकारी विनय चौबे को तथाकथित शराब घोटाले में बेल मिलने पर सरकार की भूमिका पर सवाल उठाया है. श्री मरांडी ने पत्र में लिखा है कि मुझे आशंका थी कि शराब घोटाले की जांच और गिरफ्तारी केवल जनता की आंखों में धूल झोंकने, बड़े षड्यंत्रकारियों को बचाने के लिए है. दुर्भाग्य है कि मेरी आशंका सही निकली. जिस प्रकार आनन-फानन में एसीबी ने एक बड़े अधिकारी को पूछताछ के लिए बुलाया और तुरंत गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में आगे वैसी तत्परता नहीं दिखायी गयी. श्री मरांडी ने जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुझे पता चला है कि एसीबी ने जिन अधिकारियों व पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की है, उनमें से किसी की भी पूछताछ की पूरी रिकॉर्डिंग नहीं रखी गयी है.

पत्र लिखकर किया था सचेत

श्री मरांडी ने कहा कि कई पत्रों के माध्यम से आपको इस तथाकथित शराब नीति की खामियों और एक बड़े घोटाले के प्रति सचेत किया था, लेकिन आपने उन पर कोई कार्रवाई करना उचित नहीं समझा. उन्होंने कहा कि पूरे दावे के साथ कह रहा हूं कि यह पूरा खेल छत्तीसगढ़ शराब सिंडिकेट से जुड़े झारखंड और रायपुर से लेकर दिल्ली तक के बड़े माफियाओं को बचाने के लिए रचा गया है. मुझे जानकारी मिली है कि कुछ बड़े अधिकारियों ने एक बहुत बड़ी डील करके जान-बूझकर समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं होने दी. श्री मरांडी ने सीएम से आग्रह किया है कि इस पूरे मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola