Sports : चेतन कुमार व अनिता उरांव बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Updated at : 12 Mar 2025 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
Sports : चेतन कुमार व अनिता उरांव बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

संत जेवियर्स कॉलेज रांची के खेल विभाग की ओर से आयोजित एनुअल स्पोर्ट्स मीट-2025

विज्ञापन

रांची.

संत जेवियर्स कॉलेज रांची के खेल विभाग की ओर से आयोजित एनुअल स्पोर्ट्स मीट-2025 का समापन मंगलवार को हो गया. स्नातक भूगोल विभाग के चेतन कुमार डांग व अनिता उरांव सर्वश्रेष्ठ एथलीट बने. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज की पूर्व छात्रा व ग्रामीण कार्य मंत्री दीपिका पांडेय सिंह उपस्थित थीं. उन्होंने कहा कि काॅलेज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा है. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर एसजे ने कहा कि पढ़ाई के साथ काॅलेज के विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपना अव्वल दे रहे हैं. तीन मार्च से आयोजित एनुअल स्पोर्ट्स मीट में विभिन्न श्रेणियों के दौड़, गोला फेंक, हाई जंप जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं. मौके पर कॉलेज के रेक्टर डाॅ फादर सुधीर मिंज एसजे, उपप्राचार्य डॉ फादर अजय अरुण मिंज एसजे, डॉ फादर फ्लोरेंस पूर्ति एसजे, रजिस्ट्रार डॉ फादर प्रभात केनेडी सोरेंग एसजे, डाॅ जयंत सिन्हा, डॉ मारकुस बारला, स्पोर्ट्स इंचार्ज राम मुर्मू सहित अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola