ranchi news : अरगोड़ा स्थित पंच मंदिर का वार्षिकोत्सव समारोह शुरू, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Mar 2025 12:08 AM
पीपर टोली, अरगोड़ा के पास स्थित पंच मंदिर तारा नगर का पहला वार्षिकोत्सव समारोह गुरुवार को शुरू हुआ. प्रधान पुजारी पंडित रवि पांडेय, पंच मंदिर के पुजारी पंडित रविशंकर पांडेय व पंडित प्रत्युष पांडेय ने पूजन शुरू किया.
रांची. पीपर टोली, अरगोड़ा के पास स्थित पंच मंदिर तारा नगर का पहला वार्षिकोत्सव समारोह गुरुवार को शुरू हुआ. प्रधान पुजारी पंडित रवि पांडेय, पंच मंदिर के पुजारी पंडित रविशंकर पांडेय व पंडित प्रत्युष पांडेय ने पूजन शुरू किया. महास्नान, शृंगार पूजन, मंत्रोच्चारण पाठ, महाआरती, हवन दीप के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया. भोग प्रसाद वितरण की व्यवस्था गुमला निवासी समाजसेवी जगलाल साहू व दिलीप नाथ साहू ने की. ब्राह्मण जागरण दल ने सुंदरकांड का पाठ किया. खुशबू रानी और गणेश गोलू ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को झुमाया.
इनका रहा योगदान
आयोजन में मंदिर संचालन समिति के मुख्य संरक्षक बीरेंद्र साहू, चितरंजन सिंह, छोटन सिंह, जयलाल चौधरी, विवेक कुमार, अध्यक्ष सुबोध कुमार, सचिव श्रीनिवास, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, सतीश सिन्हा, अशोक साहू, शशिभूषण प्रसाद, श्यामसुंदर सिंह, गौरीशंकर प्रसाद, नंदन तिवारी, संजय चौधरी, संजय पाल, प्रो रत्नेश चिरंजीवी, सिद्धार्थ सिंह, गोपाल महतो, सुजीत सागर, टूनू जी, दिनेश प्रसाद, विनय श्रीवास्तव, विजय साहू, राजेश्वर नायक, रामबाबू चौधरी, रामेंद्र सिन्हा, अनुराग पांडेय, रंजन कुमार, डॉ सौरभ, अशोक शर्मा, साकेत कुमार, रमेश झा, कुमुद झा, नीरज भदानी, प्रमोद झा आदि का सहयोग रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










