गो परिक्रमा मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव कल

Updated at :04 May 2024 12:25 AM
विज्ञापन
गो परिक्रमा मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव कल

गो माता सेवा समिति रांची की ओर से सुकरहुटू कांके गोशाला में नवनिर्मित श्री गोपाल कृष्ण के गो परिक्रमा मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव पांच मई को मनाया जायेगा.

विज्ञापन

रांची. गो माता सेवा समिति रांची की ओर से सुकरहुटू कांके गोशाला में नवनिर्मित श्री गोपाल कृष्ण के गो परिक्रमा मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव पांच मई को मनाया जायेगा. यह जानकारी गो माता सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद बजाज, सचिव मुकेश पोद्दार, महोत्सव संयोजक अशोक गाड़ोदिया व प्रवक्ता संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से दी. उन्होंने बताया कि गो परिक्रमा मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव महोत्सव पांच मई को मनाया जायेगा. महोत्सव सुबह नौ बजे श्री गणेश के आवाह्न एवं भगवान के पूजन के साथ किया जायेगा. भगवान के विग्रह और मंदिर परिसर का सुगंधित फूलों से नयनाभिराम अलौकिक अनुपम शृंगार किया जायेगा. इसके बाद श्री गोपाल प्रभु का धार्मिक अनुष्ठान और पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर फल, मेवा एवं मिठाई का भोग अर्पित किया जायेगा. महाप्रसाद का भोग लगाया जायेगा. सुबह 11 बजे अखंड ज्योत प्रज्वलित कर, श्री हनुमान मंडल के भजन गायक अपने सुमधुर भजन भगवान के श्री चरणों में अर्पित करेंगे. अपराह्न 12:30 बजे से महाप्रसाद भोग भंडारा का आयोजन किया गया है. समिति के सदस्यों द्वारा महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola