अंजनी अंजन बने रांची के नये ट्रैफिक एसपी, 7 IPS अधिकारियों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग, 3 को मिला अतिरिक्त प्रभार

Updated at : 15 Jun 2021 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
अंजनी अंजन बने रांची के नये ट्रैफिक एसपी, 7 IPS अधिकारियों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग, 3 को मिला अतिरिक्त प्रभार

Jharkhand IPS Transfer-Posting News (रांची) : अंजनी अंजन रांची के नये ट्रैफिक एसपी बने हैं. वहीं, धनंजय कुमार सिंह को बाबा नगरी देवघर का नया एसपी बनाया गया है. आनंद प्रकाश सरायकेला- खरसावां जिले के एसपी बने हैं. मंगलवार को झारखंड में 7 IPS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंंग हुई है, वहीं 3 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

undefined

विशेष शाखा, रांची के एसपी धनंजय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक देवघर के आरक्षी अधीक्षक (SP) के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं, देवघर के तत्कालीन एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निदेश दिया गया है.

रांची के ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडूंग को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक झारखंड जगुआर (STF) के एसपी बनाये गये हैं. सरायकेला-खरसावां जिला के एसपी मो अर्शी को स्थानांतरित करते हुए पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निदेश दिया है.

Also Read: Jharkhand Cyber Crime News : सेट टॉप बॉक्स रिचार्ज कराने के चक्कर में धनबाद के MPL कर्मी ने गंवाये 75 हजार रुपये, साइबर क्रिमिनल ने की ठगी

पदस्थापन की प्रतिक्षा में रही निधि द्विवेदी को अगले आदेश तक कमांडेंट झारखंड सशस्त्र पुलिस-8, पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है. आतंकवाद निरोधी दस्ता, रांची के एसपी अंजनी अंजन (अतिरिक्त प्रभार- SDRF के कमांडेंट, रांची) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक रांची के नये ट्रैफिक एसपी बनाये गये हैं.

undefined

रेल एसपी, जमशेदपुर के आनंद प्रकाश को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सरायकेला- खरसावां के नये एसपी बने हैं. इसके अलावा जैप-10 महिला वाहिनी, रांची कमांडेंट संध्या रानी मेहता को अगले आदेश तक अपने कार्यों के अतिरिक्त भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) एसपी के प्रभार में रहेंगी.

इसके अलावा JAPTC, पदमा, हजारीबाग एसपी (अतिरिक्त प्रभार- JPA एसपी, हजारीबाग) किशोर कौशल अगले आदेश तक अपने कार्यों के अतिरिक्त ACB, झारखंड एसपी के प्रभार में रहेंगे. दूसरी ओर, CTC, मुसाबनी, पूर्वी सिंहभूम के एसपी अमन कुमार अगले आदेश तक अपने कार्यों के अतिरिक्त ACB, झारखंड एसपी के प्रभार में रहेंगे.

Also Read: Jharkhand Unlock 3.0 News : झारखंड में 8वीं बार बढ़ा स्वास्‍थ्य सुरक्षा सप्ताह, अब सभी जिलों में 4 बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें, लागू रहेगा वीकेंड लॉकडाउन, इन पर रहेगा प्रतिबंध, पढ़िए पूरी डिटेल्स

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola