6 जनवरी की शाम 6 बजे झारखंड पहुंच जायेंगे अमित शाह, रांची से चाईबासा और छत्तीसगढ़ तक का ये है कार्यक्रम

Amit Shah Chaibasa Visit| चाईबासा के टाटा कॉलेज (Tata College Chaibasa) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यक्रम में अमित शाह (Amit Shah in Chaibasa) शामिल होंगे. करीब 45 मिनट तक कोर कमेटी की मीटिंग के बाद वह टाटा कॉलेज ग्राउंड (Tata College Ground) में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.
Amit Shah Chaibasa Visit| केंद्रीय गृह मंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह 6 जनवरी 2023 की शाम 6 बजे झारखंड (Jharkhand News) पहुंच जायेंगे. बीएसएफ के विशेष विमान से अमित शाह (Amit Shah Jharkhand Visit) शाम 6 बजे रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे. यहां से वह सीधे रेडिशन ब्लू होटल चले जायेंगे. यहां से सुबह सड़क मार्ग से एयरपोर्ट पहुंचेंगे. बीएसएफ के हेलिकॉप्टर से गृह मंत्री यहां से पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा चले जायेंगे.
चाईबासा के टाटा कॉलेज (Tata College Chaibasa) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यक्रम में अमित शाह (Amit Shah in Chaibasa) शामिल होंगे. करीब 45 मिनट तक कोर कमेटी की मीटिंग के बाद वह टाटा कॉलेज ग्राउंड (Tata College Ground) में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां गृह मंत्री का करीब 45 मिनट का कार्यक्रम है. कुल मिलाकर टाटा कॉलेज परिसर में श्री शाह डेढ़ घंटे तक ठहरेंगे.
टाटा कॉलेज ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाद गृह मंत्री हेलिपैड के लिए रवाना हो जायेंगे. यहां से बीएसएफ के हेलिकॉप्टर से वह रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगे. दिन में 1:50 बजे अमित शाह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से बीएसएफ के विशेष विमान से वह छत्तीसगढ़ के चकरभाथा स्थित बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे.
Also Read: अमित शाह की पश्चिमी सिंहभूम यात्रा के लिए कृष्ण कन्हैया राजहंस और कुमार हर्ष होंगे संपर्क पदाधिकारी
छत्तीसगढ़ में वह कोरबा स्थित माता सर्वमंगला मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. फिर इंद्र स्टेडियम जायेंगे, जहां एक जनसभा को संबोधित केंगे. शाम में अमित शाह पंचवटी/जशन रिसोर्ट में एक बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद वह हेलिकॉप्टर से कोरबा से चकरभाथा के बिलासपुर एयरपोर्ट और वहां से बीएसएफ के विशेष विमान से दिल्ली लौट जायेंगे.
बता दें कि झारखंड में भाजपा के साथ-साथ प्रशासन ने भी अमित शाह की यात्रा के मद्देनजर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. संपर्क पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की नियुक्ति के आदेश उपायुक्त ने जारी कर दिये हैं. पश्चिमी सिंहभूम के जिला परिवहन पदाधिकारी कृष्ण कन्हैया राजहंस और कार्यपालक दंडाधिकारी सह स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष को संपर्क पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




