ePaper

अमित शाह की पश्चिमी सिंहभूम यात्रा के लिए कृष्ण कन्हैया राजहंस और कुमार हर्ष होंगे संपर्क पदाधिकारी

Updated at : 04 Jan 2023 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह की पश्चिमी सिंहभूम यात्रा के लिए कृष्ण कन्हैया राजहंस और कुमार हर्ष होंगे संपर्क पदाधिकारी

अमित शाह 7 जनवरी को झारखंड के दौरे पर रहेंगे. पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसके लिए जिला के अधिकारियों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. जानें कैसी है तैयारी...

विज्ञापन

Amit Shah Chaibasa Visit| Jharkhand News| केंद्रीय गृह मंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 जनवरी को झारखंड (Amit Shah Jharkhand Visit) के दौरे पर आ रहे हैं. पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. केंद्रीय गृह मंत्री की यात्रा के मद्देनजर दो सीनियर ऑफिसर्स ऑफिसर्स कृष्ण कन्हैया राजहंस और कुमार हर्ष को संपर्क पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है.

अमित शाह की यात्रा के लिए ये होंगे संपर्क पदाधिकारी

पश्चिमी सिंहभूम (Paschimi Singhbhum) के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिला परिवहन पदाधिकारी कृष्ण कन्हैया राजहंस से कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री तथा सहकारिता मंत्री के पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District) के भ्रमण कार्यक्रम के लिए संपर्क पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त रहकर उनके आगमन से प्रस्थान तक उनके साथ बने रहेंगे. इसी तरह पश्चिमी सिंहभूम के कार्यपालक दंडाधिकारी सह स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष को भी संपर्क पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त रहने के निर्देश दिये गये हैं.

पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की होगी प्रतिनियुक्ति

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर से कहा गया है कि वे दोनों पदाधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री एवं उनके आप्त सचिव के पश्चिमी सिंहभूम जिला में होने वाले कार्यक्रम के लिए प्रोटोकॉल के अनुरूप पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे.

Also Read: जातीय जनगणना : गृह मंत्री अमित शाह से आज मिलेगा झारखंड का प्रतिनिधिमंडल, हेमंत सोरेन भी होंगे शामिल

चाईबासा आ रहे हैं अमित शाह

इतना ही नहीं, जिला के नजारत शाखा के प्रभारी पदाधिकारी को अमित शाह एवं उनके आप्त सचिव के ठहरने के लिए परिसदन में कमरे की बुकिंग सुनिश्चित करेंगे. साथ ही भोजन इत्यादि की भी व्यवस्था करेंगे. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमित शाह चाईबासा आ रहे हैं.

Also Read: झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर अमित शाह ने कहा- चुनाव आयोग के फैसले में केंद्र का दखल नहीं

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola