बाबूलाल मरांडी ने सर्वदलीय बैठक में उठाया छात्रों का मुद्दा, आंदोलित छात्रों के समर्थन में दिखे जयराम

Updated:
विज्ञापन

सत्र के पहले आज सर्वदलीय बैठक

झारखंड विधानसभा का 5 दिवसीय मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू होगा. सत्र को सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई. इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित विभिन्न दलों के प्रमुख नेता शामिल हुए.

विज्ञापन

नवीन शर्मा की रिपोर्ट

रांचीः झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू हो जाएगा. जो 12 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस मानसून सत्र में कुल 5 कार्य दिवस होंगे. जिसमें 7 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा. सत्र के शुरू होने से पहले आज विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई. जिसमें विधानसभा मानसून सत्र को सुचारू रुप से चलाने को लेकर विचार-विमर्श और चर्चा हुई.

आंदोलित छात्रों से मुलाकात करें मुख्यमंत्री- बाबूलाल मरांडी

सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्र आंदोलन का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को या सरकार के डेलिगेशन को जल्द से जल्द आंदोलित छात्रों से मुलाकात करना चाहिए. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि इस मुद्दे पर कार्य मंत्रणा समिति बातचीत होगी.

जयराम महतो ने किया आंदोलन में बैठे छात्रों का समर्थन

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए JLKM विधायक जयराम महतो ने कहा मुख्यमंत्री छात्र आंदोलन के मुद्दे पर टाल मटोल कर रहे हैं. बैठक में मैंने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मांग रखी है कि जल्द से जल्द छात्रों का आंदोलन खत्म कराया जाए. उन्होंने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री के अध्यक्षता में डेलिगेशन छात्रों से मुलाकात करें. जयराम महतो ने कहा कि अगर बात नहीं बनी तो मैं खुद अनशन पर बैठूंगा.

मौके पर बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, जेएलकेएम (JLKM) नेता विधायक जायराम महतो, आजसू विधायक निर्मल महतो और लोजपा विधायक जनार्दन पासवान शामिल हुए.




विज्ञापन
अर्चना कुजूर

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola