झारखंड के 6.29 लाख अपात्र राशन कार्ड को रद्द करने का आदेश

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

झारखंड सरकार ने 6.29 लाख से अधिक अपात्र राशन कार्ड धारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. केंद्र सरकार के निर्देशानुसार, 31 अगस्त तक इन कार्डों को रद्द न करने पर राज्य का अनाज कोटा रोका जा सकता है. कई संपन्न लोग और सरकारी कर्मचारी भी इस सूची में शामिल हैं.

विज्ञापन

रांचीः झारखंड में गलत तरीके से सरकारी राशन का लाभ उठा रहे 6.29 लाख से अधिक अपात्र लाभुकों के खिलाफ राज्य सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है. भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने "राइटफुट टारगेटिं" योजना के तहत झारखंड के 6,29,973 अपात्र कार्डधारियों को चिह्नित करते हुए उनके राशन कार्ड तुरंत निरस्त करने के निर्देश जारी किए हैं.

केंद्र सरकार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 31 अगस्त तक इन अपात्रों के नाम सूची से नहीं हटाए गए, तो इस संख्या के अनुपात में राज्य का अनाज आवंटन (कोटा) रोक दिया जाएगा. इस निर्देश के बाद राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव ने सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र जारी कर 25 अगस्त तक हर हाल में चिन्हित अपात्रों के राशन कार्ड रद्द करने की कार्रवाई पूरी करने को कहा है.

1 हजार से अधिक सरकारी कर्मचारी ले रहे हैं राशन

केंद्र सरकार चिह्नित की गई रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. सूची में 1,272 ऐसे संपन्न लोग शामिल हैं जो सरकारी नौकरी में रहते हुए गरीब कल्याण योजनाओं का अनाज उठा रहे थे. इसके अलावा 1,84,810 आयकरदाता और 15,493 ग्रॉस टर्नओवर वाले कारोबारी भी राशन उठाते पकड़े गए हैं.

जांच में 13,087 कंपनियों के मालिक और 21,442 चारपहिया वाहन (फोर-व्हीलर) स्वामियों के नाम भी अपात्रों की सूची में दर्ज हैं. इसके अतिरिक्त 1,10,142 डुप्लीकेट कार्डधारी और पिछले 6 महीनों से लगातार राशन नहीं उठाने वाले 1,77,751 लोगों को कार्ड रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं.


विज्ञापन
अर्चना कुजूर

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola