झारखंड महिला पर्यवेक्षिका भर्ती की 28 अभ्यर्थियों की नियुक्ति अनुशंसा सवालों के घेरे में

Updated:
विज्ञापन

जेएसएससी दफ्तर की फाइल फोटो.

झारखंड में महिला पर्यवेक्षिका भर्ती प्रक्रिया विवादों में घिर गई है. समाज कल्याण विभाग की जांच में 28 अभ्यर्थियों के EWS और OBC प्रमाणपत्र नियम के अनुसार नहीं पाए गए हैं.

विज्ञापन

रांची से सुनील कुमार झा की रिपोर्ट

झारखंड महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में अब नियुक्ति की प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में आ गयी है. समाज कल्याण विभाग की जांच में 28 अभ्यर्थियों के इडब्ल्यूएस और ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) प्रमाणपत्र नियम के अनुसार नहीं मिले हैं. इस मामले में विभाग ने महाधिवक्ता से कानूनी राय मांगी है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने 444 स्वीकृत पदों के लिए 313 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा सरकार को भेजी थी. नियुक्ति से पहले प्रमाणपत्रों की जांच के दौरान पता चला कि 19 इडब्ल्यूएस और नौ ओबीसी (नन क्रीमी लेयर) अभ्यर्थियों के पास आवेदन वर्ष 2023 का वैध प्रमाणपत्र नहीं है या वह नियम के अनुरूप नहीं है.  

जेएसएससी ने 313 अभ्यर्थियों की भेजी अनुशंसा 

61 मामलों की हो रही जांच 

इधर, 313 अनुशंसित अभ्यर्थियों में से 61 मामलों की जांच चल रही है. इनमें 33 अभ्यर्थियों के स्नातक प्रमाणपत्र और 28 अभ्यर्थियों के इडब्ल्यूएस व ओबीसी प्रमाणपत्रों की जांच होगी. 

आयोग के अधिकारी ने कहा

वहीं इस संबंध में पूछने पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता ने कहा कि सक्षम अधिकारी से बिना तथ्य जाने कुछ भी नहीं कहा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- रांची में अब नेवरी रिंग रोड चौक कहलाएगा ‘शिबू सोरेन चौक’, 14 फीट की प्रतिमा लगाने का ऐलान

जांच के लिए बन सकती है राज्य स्तरीय टीम

महिला पर्यवेक्षिका नियुक्ति परीक्षा में राधा गोविंद विवि से सफल 33 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए राज्य स्तर पर टीम गठित की जा सकती है. इधर विवि के कुलसचिव डॉ निर्मल मंडल ने इस संबंध में पूछे जाने पर बताया कि फिलहाल मामले की जांच को लेकर विवि से कोई जानकारी नहीं मांगी गयी है. उन्होंने कहा कि 313 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनमें 33 राधागोविंद विवि के हैं. यदि कोई जानकारी मांगी जायेगी, तो विवि उसे उपलब्ध करायेगा.

यह है नियम

नियमानुसार जिस आरक्षित वर्ग से अभ्यर्थी आवेदन करता है, उसके पास आवेदन के समय उसी वित्तीय वर्ष का वैध प्रमाणपत्र होना जरूरी है. इसी वजह से इन 28 अभ्यर्थियों की नियुक्ति अनुशंसा पर सवाल उठे हैं. अब महाधिवक्ता की राय के बाद आगे का फैसला लिया जायेगा.

ये भी पढ़ें- 50 लाख की ठगी मामले में कोडरमा पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार


विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola