JPSC Scam: भारी बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे सोया रहा रामगढ़ का ब्रह्मानंद, 5 और छात्र भूख हड़ताल पर

Updated:
विज्ञापन

भारी बारिश के बीच भूख हड़ताल पर बैठे छात्र ब्रह्मानंद से प्रभात खबर के प्रतिनिधि से बात करते हुए

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. बारिश के बावजूद छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डटे रहे, जबकि 5 और छात्र भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. इस दौरान शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि मार्च भी निकाला गया.

विज्ञापन

JPSC Scam, रांची : जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा. पांच और छात्र भूख हड़ताल पर बैठ गये. इधर, दिन में हुई भारी बारिश के बीच जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित प्रदर्शन स्थल पर सैकड़ों की संख्या में छात्र-युवा जमे रहे. दिनभर मंच से नारेबाजी होती रही. वहीं, शाम को दिशोम गुरु शिबू सोरेन श्रद्धांजलि मार्च निकाला गया. इस दौरान रामगढ़ से आए अभ्यर्थी ब्रह्मानंद कुमार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर डटे रहे. तेज बारिश के बीच जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा के नीचे बिना छाते और टेंट के बैठे ब्रह्मानंद को साथियों ने कई बार टेंट में चलने का आग्रह किया, लेकिन वे नहीं माने. उन्होंने साफ कहा कि वह JSSC CGL, JPSC FRO, ACF जैसी कई परीक्षाएं दे चुका है. हर जगह धांधली हो रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

शाम को जब श्रद्धांजलि मार्च निकाला गया तो सभी छात्र शिबू सोरेन की तस्वीर और कटआउट लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक गये. वहां शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गयी. रांची के अलावा राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने इस मार्च में भाग लिया. इधर, दिनभर प्रदर्शन स्थल पर छात्रों का आना-जाना लगा रहा. अभ्यर्थी अपनी मांग दोहराते रहे. छात्रों के इस प्रदर्शन का समर्थन करते हुए जाने-माने एजुकेटर अभिनय शर्मा शामिल हुए. उन्होंने कहा कि पूरा सिस्टम भ्रष्ट हो चुका है, यदि अपने भविष्य और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुधारना है, तो छात्र-युवाओं को हिम्मत के साथ सरकारों से लड़ना होगा.

ये भी पढ़ें: शराब घोटाला: नुकसान का आकलन किए बिना किसके कहने पर बनी थी नीति, पूर्व उत्पाद आयुक्त से ACB का सवाल

देवेंद्रनाथ को चढ़ाया गया स्लाइन

इधर, देवेंद्रनाथ महतो के ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर में काफी गिरावट आयी है, शरीर में तेज दर्द, कमजोरी, थकान, डिहाइड्रेशन सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ रही हैं. डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उनकी स्थिति को देखते हुए स्लाइन चढ़ाया गया.

ये भी पढ़ें: विभागों के तालमेल की कमी से रांची की जनता परेशान, सिरमटोली फ्लाईओवर के नीचे तीन माह से अधूरा पड़ा सड़क निर्माण


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola