Football : ऑल इंडिया रेलवे फुटबॉल में रेफरी की भूमिका निभायेंगे ओपी ठाकुर

ऑल इंडिया रेलवे फुटबॉल में रेफरी की भूमिका निभायेंगे ओपी ठाकुर
रांची. साउथ-ईस्ट-सेंट्रल रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन नागपुर में 23-28 सितंबर तक 79वीं अखिल भारतीय रेलवे फुटबॉल प्रतियोगिता (फाइनल राउंड) होगी. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने दक्षिण-पूर्व रेलवे में कार्यरत पूर्व राष्ट्रीय रेफरी ओम प्रकाश ठाकुर का चयन किया है. प्रतियोगिता में वह रेफरी की भूमिका में दिखेंगे. इसके लिए उन्हें 22 सितंबर को नागपुर रिपोर्ट करने को कहा गया है. लीग से क्वालीफाई करनेवाली आठ टीमें प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पहुंची है, जिनमें साउथ-ईस्टर्न रेलवे, नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे, सेंट्रल रेलवे, मेट्रो रेलवे, वेस्ट सेंट्रल रेलवे, ईस्टर्न रेलवे, नॉर्थ-ईस्ट रेलवे और वेस्टर्न रेलवे शामिल हैं. ओम प्रकाश ठाकुर के चयन पर रांची मंडल के खेल अधिकारी और सहायक खेल अधिकारी ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




