ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल में रांची विवि पुरुष टीम बनी विजेता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 May 2024 9:53 PM
महिला टीम को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा.
रांची. ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन जेएन सीटी यूनिवर्सिटी भोपाल में किया गया था. इसमें रांची विश्वविद्यालय की पुरुष टीम विजेता बनी. वहीं महिला टीम को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा. विवि की पुरुष टीम ने पुरुष फेयरवे इवेंट में खिताब अपने नाम किया. पुरुष टीम में शुभम कुमार शर्मा, आशुतोष कुमार, प्रियांशु किस्पोट्टा, सौरव कुमार, रितिक उरांव, नीतीश सुरीन और रोशन लिंडा शामिल हैं. वहीं महिला टीम में प्रभा मांझी, नीतू मांझी, निशि कुजूर, मनीषा तिर्की, सोनिया बिलुंग, संध्या बिलुंग और नीरा कुमारी शामिल हैं. टीम की इस उपलब्धि पर रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षक विजय वर्मा व मैनेजर धीरज महतो को बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










