झारखंड: कलस्टर सिस्टम और नीट परीक्षा में गड़बड़ी के विरोध में आइसा का राज्यव्यापी चक्का जाम, कई जगहों पर यातायात बाधित 

Updated:
विज्ञापन
chakka jam

प्रदर्शन करते हुए

आइसा और आरवाईए ने क्लस्टर सिस्टम, नीट समेत विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक और सीबीएसई की OSM प्रणाली में गड़बड़ी के विरोध में राज्यव्यापी चक्का जाम किया. हजारीबाग, बोकारो में एनएच पर ट्रकों को लंबी लाइन लगी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से संजीव सिंह की रिपोर्ट 

Ranchi News: आइसा और आरवाईए द्वारा क्लस्टर सिस्टम, नीट सहित तमाम परीक्षाओं में पेपर लीक और सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में गड़बड़ी के खिलाफ 29 मई 2026 को राज्यव्यापी चक्का जाम किया गया है. हजारीबाग, बोकारो आदि जगहों पर बीच सड़क पर विरोध स्वरूप धरना देकर यातायात बाधित कर दिया है. एनएच पर ट्रकों को लंबी लाइन लग गई है. 

उच्च शिक्षा को निजीकरण की ओर ले जाने का आरोप 

रांची में भी सदस्यों द्वारा कई जगहों पर जुलूस निकाला गया है. आंदोलन कर रहे सदस्यों का कहना है कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जारी हालिया संकल्प राज्य की उच्च शिक्षा संरचना को तेजी से निजीकरण और कॉरपोरेट मॉडल की ओर ले जा रहा है. विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शैक्षणिक–गैर शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन के बहाने पदों में भारी कटौती, छात्रों की सीटों में कमी और कॉलेजों को क्लस्टर सिस्टम में बांटने की पहल का सीधा प्रभाव वंचित समुदायों और सबसे ज्यादा महिलाओं पर पड़ेगा. इससे उनका ड्रॉपआउट रेट बढ़ेगा, उच्च शिक्षा तक पहुंच और सीमित हो जाएगी तथा गुणवत्तापूर्ण अध्ययन बाधित होगा. रेगुलर कोर्सों की जगह वोकेशनल और सेल्फ-फाइनेंस मोड को बढ़ावा देने की नीति छात्रों पर आर्थिक भार बढ़ाएगी. शिक्षण संस्थाओं को ऋण आधारित प्रणाली बनाने की सीधे-सीधे कोशिश है दूसरी तरफ नीट, नेट एसएससी सहित विभिन्न परीक्षा में गड़बड़ी से विद्यार्थी परेशान हैं. 

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के सरिता देवी को CM के निर्देश पर मिली मदद, प्रशासन उठाएगा बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

यह भी पढ़ें:धनबाद: सिनीडीह में मकानों में दरार पड़ने से दहशत, परिवारों ने खाली किया घर

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola