Ranchi News : रद्द विषयों की पुनर्परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र शीघ्र जारी होगा

Published by : SHRAWAN KUMAR Updated At : 23 May 2025 12:39 AM

विज्ञापन

सहायक आचार्य प्रतियोगिता परीक्षा-2023

विज्ञापन

रांची. झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के रद्द विषयों की पुनर्परीक्षा 28 मई को होगी. यह परीक्षा रांची जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न केंद्रों पर संभावित है. जेएसएससी ने कहा है कि परीक्षा में शामिल होने के लिए संबंधित अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र शीघ्र जारी किया जायेगा. इसके लिए आयोग की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए शीघ्र ही लिंक प्रकाशित किया जायेगा. आयोग ने कहा है कि इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा एक से पांच) पद के पत्र-दो के तहत पंचपरगनिया, कुरमाली व हो विषय की परीक्षा रद्द की गयी थी. वहीं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा छह से आठ) पद के पत्र-चार के तहत उर्दू विषय की परीक्षा रद्द की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHRAWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHRAWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola